Kangra: देहरा में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.93 ग्राम चिट्टे के साथ युवक दबोचा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में चल रहे “नशा मुक्त हिमाचल अभियान” के तहत पुलिस जिला देहरा लगातार नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस थाना रक्कड़ की टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर एक युवक को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.93 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। आरोपी की पहचान गांव व डाकघर दियाड़ा, तहसील अंब जिला ऊना निवासी 28 वर्षीय युवक के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ पुलिस थाना रक्कड़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी नशे की इस खेप को कहां से लेकर आया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस जिला देहरा नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई कर रही है।

साथ ही पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें नशे से जुड़ी किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। लोगों के सहयोग से ही समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सकता है और युवाओं का भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: राष्ट्रीय एकता दिवस पर शाहपुर कॉलेज में विद्यार्थियों ने उठाया झाड़ू और किया श्रमदान, दिया स्वच्छता का संदेश

राष्ट्रीय एकता दिवस पर राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने श्रमदान कर स्वच्छता, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह ने विद्यार्थियों से सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना अपनाने की अपील की।

Kangra: शाहपुर कॉलेज में पत्थरों पर बनीं ऐसी तस्वीरें, जो देंगी नशे और बीमारियों से दूर रहने का संदेश

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में रेड रिबन क्लब की ओर से पत्थर चित्रकारी गतिविधि आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने आकर्षक चित्रों और नारों के जरिए नशामुक्ति, टीबी और एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

Kangra: लंज कॉलेज में युवाओं को दिया बड़ा संदेश, डॉ. संजय शर्मा बोले- राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त समाज के लिए आगे आएं युवा

राजकीय महाविद्यालय लंज में राष्ट्रीय एकता दिवस और नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार शर्मा ने युवाओं से राष्ट्रीय एकता बनाए रखने और नशे से दूर रहकर शिक्षा व सामाजिक कार्यों में योगदान देने की अपील की।

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से, तपोवन में सुरक्षा का कड़ा प्लान तैयार; जोरावर में बनेगा मुख्य नाका

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 दिसंबर तक धर्मशाला के तपोवन में होगा। सुरक्षा के लिए जोरावर में मुख्य नाका बनेगा, बिना वैध पास वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। स्थानीय लोगों के लिए भी पास जारी किए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू होगा।