Himachal: हिमाचल में गैस सिलेंडर पर सरकार की सख्ती, कालाबाजारी पर नजर; लोगों से कहा- घबराएं नहीं, सप्लाई सामान्य

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए राज्य सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। प्रदेश के सभी जिलों में विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं, जो किसी भी शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करेंगी। यह जानकारी मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में आयोजित एक अहम समीक्षा बैठक के बाद दी।

मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में गैस सिलेंडरों की स्थिति पूरी तरह सामान्य है और हालात किसी भी तरह से नियंत्रण से बाहर नहीं हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों से बचें और घबराहट में अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर बुक न करें। उन्होंने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग और सभी जिलों के उपायुक्त तेल और गैस कंपनियों के साथ लगातार संपर्क में हैं और अभी तक प्रदेश के किसी भी हिस्से से कालाबाजारी की कोई आधिकारिक शिकायत सामने नहीं आई है।

मुख्य सचिव ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को गैस बुकिंग सिस्टम को सुचारू बनाए रखने के लिए सर्वर व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे केवल एक बार ही बुकिंग करें, ताकि सर्वर पर अनावश्यक दबाव न पड़े और सिस्टम सही तरीके से काम करता रहे। यदि किसी को गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी या जमाखोरी की जानकारी मिलती है, तो वह विभाग के टोल फ्री नंबर 1967 और 1100 पर शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायत मिलने पर गठित टीमें तुरंत कार्रवाई करेंगी।

सरकार ने प्रदेश के सभी परिवारों के लिए मिट्टी तेल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की भी योजना बनाई है। इसके लिए हर जिले में दो या तीन डीलर नियुक्त किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार राज्य के पास मिट्टी तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। इसके साथ ही भारत सरकार जल्द ही पिछली लागत के आधार पर 20 प्रतिशत व्यावसायिक गैस सिलेंडर जारी करने की तैयारी में है, जिससे होटल, ढाबा और अन्य कारोबारी वर्ग को राहत मिलेगी।

व्यावसायिक गैस सिलेंडरों को लेकर होटल, ढाबा और मिठाई दुकान संचालकों में हल्की चिंता देखी जा रही है। इस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए ऊना के रायपुर सहोड़ा स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट के मुख्य प्रबंधक नितिन पांडे ने कहा कि प्रदेश में गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि प्लांट से रोजाना 15 से 20 गाड़ियां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सिलेंडरों की सप्लाई लेकर जा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर गैस की कमी को लेकर फैलाई जा रही खबरों को महज अफवाह बताया और कहा कि नियमित मॉनिटरिंग के आधार पर डिस्ट्रीब्यूटरों को कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। घरेलू गैस की सप्लाई में प्रदेश में किसी तरह की दिक्कत नहीं है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।

Kangra: शाहपुर में पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन, आचार्यों को दिए राष्ट्र निर्माण और शिक्षा से जुड़े अहम संदेश

शाहपुर में आयोजित पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान आचार्यों को राष्ट्रवाद, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।