Himachal: टनल के मुहाने पर तेज़ रफ्तार का कहर, दो कारों की आमने-सामने टक्कर से मचा हड़कंप, गाड़ियों के उड़ गए परखच्चे

Date:

--Advertisement--

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर टनल नंबर-2 के मुहाने के पास दो तेज़ रफ्तार कारों के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस गंभीर हादसे में किसी की जान नहीं गई और सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार हरियाणा के यमुनानगर से श्रद्धालुओं का एक दल बाबा बालक नाथ के दर्शन के लिए दियोटसिद्ध जा रहा था। इसी दौरान दूसरी कार बिलासपुर से पंजाब के आनंदपुर साहिब की ओर जा रही थी। जैसे ही दोनों वाहन टनल नंबर-2 के पास पहुंचे, अचानक उनकी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और इलाके में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया।

हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने तेजी दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके बाद घायलों को तुरंत एम्स बिलासपुर ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं और सभी खतरे से बाहर हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दुर्घटना के कारण सड़क पर ट्रैफिक बाधित हो गया था, जिसे सुचारू करने के लिए क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के सही कारणों की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दुर्घटना तेज रफ्तार की वजह से हुई या फिर किसी तकनीकी खराबी के कारण।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

टोल प्लाजा बंद, फिर भी HRTC बसों में वसूला जा रहा ₹5 टोल टैक्स! टिकट से खुला बड़ा मामला

टकोली टोल प्लाजा अगस्त 2025 से बंद होने के बावजूद एचआरटीसी बसों के टिकटों में यात्रियों से ₹5 टोल टैक्स वसूले जाने का मामला सामने आया है। निगम ने इसे ईटीएम सॉफ्टवेयर की तकनीकी समस्या बताया है।

ऊना में बड़ा हादसा टला! HRTC बस और स्कूल टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर, छात्रा घायल, डिवाइडर कट पर उठे सवाल

ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर चताड़ा मोड़ के पास एचआरटीसी बस और स्कूल टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर में एक छात्रा घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने खतरनाक डिवाइडर कट को बंद करने की मांग उठाई है।

Kangra: शाहपुर की टूटी सड़कों को मिलेगी नई जिंदगी! NDRF से PWD को मिला ₹1 करोड़, जल्द शुरू होंगे मरम्मत कार्य

हिमाचल प्रदेश के शाहपुर डिवीजन में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए NDRF के तहत HP PWD को ₹1 करोड़ की राशि जारी की गई है। विभाग को जल्द मरम्मत और बहाली कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Kangra: पालमपुर में चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार, 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

पालमपुर में कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।