Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे में दो लापता महिलाएं सकुशल बरामद, परिवारों में लौटी खुशियां

कांगड़ा जिले में नूरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सराहनीय सफलता हासिल की है। लापता व्यक्तियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने दो लापता महिलाओं को कम समय में सुरक्षित ट्रेस कर लिया। इस कार्रवाई के बाद दोनों परिवारों में राहत और खुशी का माहौल है।

पहले मामले में कांगड़ा जिले की तहसील फतेहपुर के वीपीओ तलारा की एक महिला के लापता होने की सूचना 8 मार्च 2026 को दर्ज करवाई गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस थाना नूरपुर की टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और जांच के दौरान महिला को सफलतापूर्वक ट्रेस कर लिया।

दूसरे मामले में गांव सनिहाल, डाकघर रामनगर, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा की एक महिला के लापता होने की सूचना 7 मार्च 2026 को थाना इंदौरा में दी गई थी। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस थाना इंदौरा की टीम सक्रिय हो गई और लगातार प्रयासों के बाद महिला को 24 घंटे के भीतर ही सकुशल बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों महिलाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। नूरपुर पुलिस का कहना है कि लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!