Himachal: हिमाचल का बेटा बना सेना में लैफ्टिनेंट, बिलासपुर के अनुराग चंदेल ने पासिंग आउट परेड के बाद बढ़ाया प्रदेश का मान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के युवाओं का सेना के प्रति जुनून एक बार फिर सामने आया है। बिलासपुर जिले के झंडूता तहसील के भटेड़ फला गांव के अनुराग चंदेल ने भारतीय सेना में लैफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार और प्रदेश का नाम रोशन किया है। कठिन सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्होंने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया और आधिकारिक रूप से भारतीय सेना का हिस्सा बन गए।

अनुराग चंदेल का परिवार पहले से ही जनसेवा से जुड़ा हुआ है। उनके माता-पिता दोनों हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। उनकी माता पदमा चंदेल वर्तमान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंडी में निरीक्षक और हेड क्लर्क के पद पर तैनात हैं, जबकि उनके पिता आनंद किशोर चंदेल जिला मंडी में सीआईडी यूनिट प्रभारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर माता-पिता ने खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके परिवार ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि उनका बेटा अब देश की रक्षा के लिए सरहद पर तैनात होगा।

अनुराग की प्रारंभिक शिक्षा मंडी के एक निजी स्कूल से हुई। बचपन से ही अनुशासित वातावरण में पले-बढ़े अनुराग ने आगे की पढ़ाई के लिए सैनिक स्कूल में दाखिला लिया और वहीं से 12वीं कक्षा पास की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वह चंडीगढ़ गए और एसडी कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। आगे उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई शुरू की, लेकिन उनका सपना सेना में जाकर देश की सेवा करना था।

अपनी मेहनत और दृढ़ निश्चय के दम पर अनुराग ने पिछले वर्ष कम्बाइंड डिफेंस सर्विसेज यानी सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने एक साल का कठिन सैन्य प्रशिक्षण पूरा किया और अब भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में शामिल हो गए हैं।

लैफ्टिनेंट अनुराग चंदेल को भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 96 फील्ड रेजिमेंट में तैनाती मिली है। यह वही रेजिमेंट है जिसने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और अपने साहस का परिचय दिया था।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।