टोल प्लाजा बंद, फिर भी HRTC बसों में वसूला जा रहा ₹5 टोल टैक्स! टिकट से खुला बड़ा मामला

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चंडीगढ़-कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर स्थित टकोली टोल प्लाजा अगस्त 2025 से बंद है, लेकिन इसके बावजूद हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में यात्रियों से अब भी पांच रुपये टोल टैक्स वसूला जा रहा है। यह मामला तब सामने आया जब एक यात्री ने कुल्लू से बंजार के लिए एचआरटीसी बस का टिकट लिया, जिसमें किराए के साथ पांच रुपये टोल टैक्स भी दर्ज था। इसके बाद यात्रियों के बीच इस अतिरिक्त शुल्क को लेकर सवाल उठने लगे।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने अगस्त 2025 से टकोली टोल प्लाजा पर टोल वसूली बंद कर दी थी। इसके बावजूद एचआरटीसी की इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ETM) से जारी होने वाले टिकटों में टोल शुल्क स्वतः जुड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि जब टोल प्लाजा ही बंद है तो उनसे यह शुल्क किस आधार पर लिया जा रहा है।

Advertisement

स्थानीय लोगों का दावा है कि यह समस्या केवल कुल्लू-बंजार, कुल्लू-मंडी या चंडीगढ़ रूट तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश के कई अन्य रूटों पर चलने वाली एचआरटीसी बसों में भी यात्रियों से टोल टैक्स लिया जा रहा है। लोगों ने पूरे मामले की जांच कर यात्रियों से वसूली गई अतिरिक्त राशि का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की है।

Advertisement

मामले पर एचआरटीसी कुल्लू के उपमंडलीय प्रबंधक डी.के. नारंग ने कहा कि यह इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन के सॉफ्टवेयर से जुड़ी तकनीकी समस्या है। उन्होंने बताया कि नई ईटीएम मशीनों के सॉफ्टवेयर में यह शुल्क पहले से दर्ज है। इसकी जानकारी निगम मुख्यालय को भेज दी गई है और जल्द ही सॉफ्टवेयर में आवश्यक संशोधन कर समस्या का समाधान किया जाएगा।

Advertisement

इस घटना ने यात्रियों के बीच भ्रम और नाराजगी पैदा कर दी है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि एचआरटीसी इस तकनीकी खामी को कब तक दूर करता है और बंद हो चुके टोल प्लाजा के नाम पर वसूली जा रही अतिरिक्त राशि पर क्या कार्रवाई की जाती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: जोगिंद्रनगर में रविवार को बिजली कट, सुबह 9 बजे से इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

जोगिंद्रनगर में 13 सितंबर को 11 केवी लाइन के साथ पेड़ों की कांट-छांट के कारण सुबह 9 बजे से कार्य समाप्त होने तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।

कॉल फ्रॉड से सावधान! साइबर सेल शिमला ने जारी की एडवाइजरी, बैंक या सरकारी अधिकारी बनकर ठग सकते हैं जालसाज

हिमाचल में बढ़ते कॉल फ्रॉड को देखते हुए साइबर सेल शिमला ने एडवाइजरी जारी की है। बैंक, सरकारी अधिकारी या कंपनी का प्रतिनिधि बनकर ठगी करने वाले जालसाजों से सतर्क रहने और निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई है।

Mandi: सुंदरनगर में डैहर पुल से सतलुज में छलांग, 38 वर्षीय महिला की मौत; बरमाणा पुलिस करेगी आगामी कार्रवाई

मंडी के सुंदरनगर में डैहर पुल से 38 वर्षीय महिला ने सतलुज दरिया में छलांग लगा दी। स्थानीय युवकों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव बरामणा क्षेत्र से बरामद होने के कारण आगामी कानूनी कार्रवाई बरमाणा पुलिस कर रही है।

कुल्लू में शीतला माता मंदिर के पास खड्ड में गिरी थार, चालक को मामूली चोटें; टला बड़ा हादसा

कुल्लू के शीतला माता मंदिर के पास शनिवार को एक थार अनियंत्रित होकर सरवरी खड्ड में जा गिरी। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।