बेरोजगार युवाओं के लिए मौका: वर्मा ज्वेलर्स में 30 पदों पर भर्ती, 14 हजार वेतन के साथ 6 मार्च को इंटरव्यू

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर सामने आया है। वर्मा ज्वेलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के 30 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इन पदों के लिए 6 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे, जहां योग्य उम्मीदवार सीधे इंटरव्यू में भाग लेकर नौकरी पाने का मौका प्राप्त कर सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए बारहवीं पास, स्नातक और स्नातकोत्तर पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है। इसके साथ ही आवेदक की आयु 25 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। भर्ती के लिए वही उम्मीदवार पात्र होंगे जिनका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है।

उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से 14,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। नौकरी के लिए चयनित अभ्यर्थियों का कार्य क्षेत्र हमीरपुर रहेगा। इच्छुक उम्मीदवार साक्षात्कार के दौरान अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं।

जिला रोजगार अधिकारी ने यह भी बताया कि उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। यह भर्ती युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।