Kangra: सांख्यिकी क्यों है आज की सबसे जरूरी स्किल? रिड़कमार कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने दिखाया जबरदस्त उत्साह

Date:

--Advertisement--

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा युवा पीढ़ी को सांख्यिकी के महत्व से अवगत कराने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश के अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी विभाग के सौजन्य से तथा भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 59 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी, भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय वर्ष की अवंतिका, रेखा और कल्पना की एडम स्मिथ टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। बी.ए. तृतीय वर्ष की कविता, महक और स्वाति की मार्शल टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि प्रियंका, नेहा और रक्षा की केन्स टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा रेखा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। बी.ए. प्रथम वर्ष की काजल दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि शिक्षा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र राजीव ने पहला स्थान प्राप्त किया। ईशा, सोनम और सिमरन को दूसरा स्थान मिला, जबकि पायल डोगरा, स्वाति, महक और कविता ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य प्रोफेसर हाकम चंद ने किया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में सांख्यिकी जीवन के हर क्षेत्र में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि निर्णय लेने, योजनाओं के निर्माण और शोध कार्यों में सांख्यिकी की अहम उपयोगिता है।

इस कार्यक्रम में प्रोफेसर भूपिंदर सिंह, डॉ. आशा मिश्रा और श्री वेद भूषण भी मौजूद रहे। प्रतियोगिताओं के दौरान प्रोफेसर भूपिंदर सिंह और डॉ. आशा मिश्रा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई।

कॉलेज प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत 7 मार्च को निबंध लेखन प्रतियोगिता और सांख्यिकी के महत्व विषय पर एक विशेष वर्कशॉप का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों को इस विषय के बारे में और अधिक जानकारी दी जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।