Una: किसान परिवार की बेटी ने रचा इतिहास: सीएसआईआर-यूजीसी नेट में 75वां रैंक, ऊना की नेहा सरोआ ने देशभर में बढ़ाया जिले का मान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत खरियालता तलमेहड़ा के गांव बड़ोहा की होनहार बेटी नेहा सरोआ ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा में 75वां रैंक हासिल कर जिला ऊना का नाम पूरे देश में रोशन किया है। साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली नेहा ने यह उपलब्धि हासिल कर साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है।

नेहा सरोआ शुरू से ही पढ़ाई में बेहद मेधावी रही हैं और उन्होंने हर स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। अपनी इस सफलता का श्रेय नेहा ने अपने परिवार को दिया है। उन्होंने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने लगातार कड़ी मेहनत की है। नेहा का कहना है कि अगर इंसान का लक्ष्य साफ हो और वह ईमानदारी से प्रयास करे, तो सफलता जरूर मिलती है। नेहा ने बताया कि वह पुणे स्थित डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी में पीएचडी करना चाहती हैं और आगे चलकर शोध व शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देना उनका सपना है।

नेहा की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सदाशिव मंदिर ध्यूंसर महादेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने नेहा सरोआ को बधाई देते हुए कहा कि गांव बड़ोहा की यह बेटी हमेशा से पढ़ाई में अव्वल रही है। उन्होंने कहा कि सीएसआईआर-यूजीसी नेट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में 75वां रैंक हासिल करना बड़ी उपलब्धि है और यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। प्रवीण शर्मा ने कहा कि नेहा की सफलता अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनेगी। उन्होंने यह भी बताया कि सदाशिव मंदिर ध्यूंसर महादेव चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नेहा सरोआ को नकद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

टोल प्लाजा बंद, फिर भी HRTC बसों में वसूला जा रहा ₹5 टोल टैक्स! टिकट से खुला बड़ा मामला

टकोली टोल प्लाजा अगस्त 2025 से बंद होने के बावजूद एचआरटीसी बसों के टिकटों में यात्रियों से ₹5 टोल टैक्स वसूले जाने का मामला सामने आया है। निगम ने इसे ईटीएम सॉफ्टवेयर की तकनीकी समस्या बताया है।

ऊना में बड़ा हादसा टला! HRTC बस और स्कूल टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर, छात्रा घायल, डिवाइडर कट पर उठे सवाल

ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर चताड़ा मोड़ के पास एचआरटीसी बस और स्कूल टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर में एक छात्रा घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने खतरनाक डिवाइडर कट को बंद करने की मांग उठाई है।

Kangra: शाहपुर की टूटी सड़कों को मिलेगी नई जिंदगी! NDRF से PWD को मिला ₹1 करोड़, जल्द शुरू होंगे मरम्मत कार्य

हिमाचल प्रदेश के शाहपुर डिवीजन में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए NDRF के तहत HP PWD को ₹1 करोड़ की राशि जारी की गई है। विभाग को जल्द मरम्मत और बहाली कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Kangra: पालमपुर में चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार, 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

पालमपुर में कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।