Himachal: चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर खौफनाक हादसा: टक्कर के बाद उखड़ गया टेंपो ट्रैवलर का पिछला हिस्सा, कोलकाता के 16 पर्यटक सवार थे

Date:

--Advertisement--

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी के ‘6 मील’ के पास एक ऐसा सड़क हादसा हुआ जिसने वहां मौजूद लोगों को दहला दिया। यहां एक टेंपो ट्रैवलर और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैवलर का पिछला हिस्सा अपने टायरों समेत उखड़कर सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब पूरा देश होली के जश्न में डूबा हुआ था। उसी दौरान नेशनल हाईवे पर दो तेज रफ्तार वाहन आमने-सामने आ गए। टेंपो ट्रैवलर मंडी से कुल्लू की ओर जा रहा था और उसमें कोलकाता से आए 16 पर्यटक सवार थे। वहीं दिल्ली नंबर की एक कार मनाली से मंडी की तरफ आ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी का पिछला एक्सल टायरों के साथ पूरी तरह अलग होकर सड़क पर जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद ट्रैवलर के अंदर बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इतने बड़े हादसे के बावजूद किसी की जान नहीं गई। ट्रैवलर में सवार सभी 16 पर्यटक सुरक्षित हैं और उन्हें केवल मामूली चोटें आई हैं।

हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। साथ ही सदर थाना पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। दुर्घटना की वजह से फोरलेन पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाया, जिसके बाद ट्रैफिक धीरे-धीरे सामान्य हो सका।

मंडी के एसपी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने चश्मदीदों के बयान दर्ज कर लिए हैं और दुर्घटना के असली कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।