Mandi: स्मार्ट मीटर का झटका: 400 रुपये आने वाला बिल पहुंचा 92,746 रुपये, मंडी के दुकानदार के उड़ गए होश

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटरों को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। ताजा मामला मंडी जिले के चैलचौक क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक मेडिकल स्टोर संचालक को 92,746 रुपये का भारी-भरकम बिजली बिल भेज दिया गया। इतना बड़ा बिल देखकर दुकानदार ही नहीं बल्कि आसपास के व्यापारियों में भी हड़कंप मच गया है।

मंडी जिले के सटखन गांव निवासी और मेडिकल शॉप चलाने वाले सुनील कुमार ने बताया कि वह कई वर्षों से अपनी दुकान चला रहे हैं और आमतौर पर उनका मासिक बिजली बिल करीब 400 रुपये के आसपास ही आता था। लेकिन हाल ही में लगाए गए स्मार्ट मीटर के बाद जो बिल आया, उसने उन्हें पूरी तरह हैरान कर दिया। सुनील कुमार के मुताबिक सोमवार रात उन्हें बिजली बिल का मैसेज मिला, लेकिन असली झटका उन्हें तब लगा जब सुबह गूगल पे पर बिल की नोटिफिकेशन देखी। वहां बिल की राशि 92,746 रुपये दिखाई दी, जिसे देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

दुकानदार का कहना है कि उनकी दुकान में बिजली की खपत पहले की तरह ही सामान्य है और कोई अतिरिक्त उपकरण भी इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। ऐसे में अचानक इतना ज्यादा बिल कैसे आ गया, यह समझ से बाहर है। उन्होंने बिजली विभाग से इस बिल की तुरंत जांच करने और मीटर रीडिंग की दोबारा स्क्रूटनी करने की मांग की है। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापार मंडल ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताई है और मामले की जांच की मांग की है।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों से स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी की शिकायतें सामने आ रही हैं। कांगड़ा जिले में भी इसको लेकर काफी विरोध हुआ था, जिसके बाद बिजली बोर्ड को अपना फैसला बदलना पड़ा। वहां फिलहाल पहले चरण में केवल बिजली विभाग के कर्मचारियों के घरों में ही स्मार्ट मीटर लगाने का निर्णय लिया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

ISI मार्क देखकर ही खरीदें सामान! धर्मशाला में अधिकारियों को BIS ने बताए गुणवत्ता और उपभोक्ता सुरक्षा के अहम नियम

धर्मशाला में आयोजित बीआईएस जागरूकता कार्यक्रम में अधिकारियों को आईएसआई मार्क, हॉलमार्क और उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई। अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने लोगों से केवल प्रमाणित उत्पाद खरीदने की अपील की।

टोल प्लाजा बंद, फिर भी HRTC बसों में वसूला जा रहा ₹5 टोल टैक्स! टिकट से खुला बड़ा मामला

टकोली टोल प्लाजा अगस्त 2025 से बंद होने के बावजूद एचआरटीसी बसों के टिकटों में यात्रियों से ₹5 टोल टैक्स वसूले जाने का मामला सामने आया है। निगम ने इसे ईटीएम सॉफ्टवेयर की तकनीकी समस्या बताया है।

ऊना में बड़ा हादसा टला! HRTC बस और स्कूल टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर, छात्रा घायल, डिवाइडर कट पर उठे सवाल

ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर चताड़ा मोड़ के पास एचआरटीसी बस और स्कूल टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर में एक छात्रा घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने खतरनाक डिवाइडर कट को बंद करने की मांग उठाई है।

Kangra: शाहपुर की टूटी सड़कों को मिलेगी नई जिंदगी! NDRF से PWD को मिला ₹1 करोड़, जल्द शुरू होंगे मरम्मत कार्य

हिमाचल प्रदेश के शाहपुर डिवीजन में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए NDRF के तहत HP PWD को ₹1 करोड़ की राशि जारी की गई है। विभाग को जल्द मरम्मत और बहाली कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।