Eden Gardens में हाई वोल्टेज मुकाबला, वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रन का लक्ष्य, सेमीफाइनल की टिकट दांव पर

Date:

--Advertisement--

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के 52वें मुकाबले में भारत और वेस्टइंडीज की टीमें कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर आमने-सामने हैं। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा है, क्योंकि जो भी टीम जीतेगी वह सेमीफाइनल में जगह बना लेगी, जबकि हारने वाली टीम का टूर्नामेंट में सफर यहीं खत्म हो जाएगा।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि यह मैदान चेजिंग के लिए अनुकूल माना जाता है और जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, विकेट बेहतर होता जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि टीम पिछली जीत की लय को बरकरार रखते हुए दर्शकों को शानदार खेल दिखाएगी। भारत ने इस मैच में प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 196 रन का मजबूत लक्ष्य रखा। हालांकि कैरेबियाई टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ सका। रोस्टन चेज ने 25 गेंदों में 5 चौकों और एक छक्के की मदद से टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली। भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट झटके, जबकि एक-एक विकेट वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या के खाते में गया।

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस के बाद कहा कि यदि उन्हें मौका मिलता तो वे भी पहले गेंदबाजी करते। उन्होंने कहा कि टीम के लिए लगातार अच्छा क्रिकेट खेलना जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि ब्रैंडन किंग की जगह अकील होसेन को टीम में शामिल किया गया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। वहीं वेस्टइंडीज की टीम में शाई होप, रोस्टन चेज, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी और शमर जोसेफ शामिल हैं।

अब सभी की नजरें भारत की बल्लेबाजी पर टिकी हैं कि क्या टीम इस बड़े लक्ष्य को हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना पाएगी या वेस्टइंडीज टूर्नामेंट में आगे बढ़ने का सपना पूरा करेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर शाहपुर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों संग किया नमन

शाहपुर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता हवलदार गर्ज सिंह का सम्मान किया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।