Kangra: खेत जोतते समय ट्रैक्टर पलटा, चालक की दर्दनाक मौ’त

Date:

--Advertisement--

ढलियारा: कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल की ग्राम पंचायत बह धौंटा के गांव अमनी में सोमवार को एक दुखद हादसा हुआ। 63 वर्षीय ट्रैक्टर चालक योगेश शर्मा, जो दोदरा गांव के निवासी थे, की खेत जोतते समय ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, योगेश शर्मा कई वर्षों से ट्रैक्टर चला रहे थे। सोमवार को अमनी गांव में खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर अचानक असंतुलित हो गया और पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से योगेश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।

जैसे ही घटना की खबर फैली, स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। देहरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेजा। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस जांच कर रही है।

Advertise Here – Contact for Advertisement

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर की जनता को अब भाषण नहीं, हिसाब चाहिए: कमल शर्मा ने केवल सिंह पठानिया से पूछे चुनावी घोषणाओं पर सवाल

भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा ने शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से चुनावी घोषणाओं को लेकर सवाल किए हैं। उन्होंने शाहपुर में उद्योग, रेहलू किले के जीर्णोद्धार और कृषि विज्ञान केंद्र सहित अन्य वादों की समयसीमा पूछी।

बिलासपुर में 4 किलो ‘काला सोना’ बरामद, पंजाब के दो युवक गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही ड्रग सप्लाई का पूरा नेटवर्क

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने घुमारवीं में नाकाबंदी के दौरान पंजाब नंबर की गाड़ी से करीब 4 किलोग्राम चरस बरामद की। मामले में होशियारपुर के दो युवकों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।

पीरनिगाह से लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 5 साल की बच्ची समेत 7 घायल

ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह से माथा टेककर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 5 वर्षीय बच्ची समेत सात लोग घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

हिमाचल में मछुआरों को बड़ी राहत: 50 हजार की नाव पर मिलेगी 35 हजार की सब्सिडी, जाल भी 90% सस्ता

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मछुआरों के लिए दो नई अनुदान योजनाएं शुरू की हैं। 50 हजार रुपये की फिशिंग बोट पर 35 हजार रुपये यानी 70 फीसदी सब्सिडी मिलेगी, जबकि कास्ट नेट और गिल नेट पर 90 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। नदी क्षेत्र में 3,000 रुपये का कास्ट नेट 300 रुपये और जलाशय क्षेत्र में 5,000 रुपये का गिल नेट 500 रुपये में मिलेगा।