Himachal: हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को, कांग्रेस के लिए जीत लगभग तय

राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्मामी का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। इसके चलते हिमाचल प्रदेश में इस सीट के लिए 16 मार्च को मतदान होगा। केंद्रीय चुनाव आयोग ने चुनाव कराने की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च है और 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं, नामांकन 9 मार्च तक वापस लिया जा सकता है। चुनाव सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक हिमाचल प्रदेश विधानसभा के डा. वाईएस परमार पुस्तकालय भवन में होगा, जबकि मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे की जाएगी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा को रिटर्निंग ऑफिसर और उप सचिव विधि जितेंद्र सिंह कंवर को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। निर्वाचन प्रक्रिया 20 मार्च तक पूरी कर दी जाएगी।

प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा ने अभी तक राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों का चयन नहीं किया है। विधानसभा में वर्तमान में कांग्रेस के 40 और भाजपा के 28 सदस्य हैं। ऐसे में कांग्रेस की जीत लगभग सुनिश्चित मानी जा रही है। हालांकि, पिछले चुनावों में हुई क्रॉस वोटिंग की संभावना को नकारा नहीं जा सकता। दोनों पार्टियों ने अपने प्रत्याशी चयन का निर्णय पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!