Himachal: भट्टाकुफर के 17 वर्षीय किशोर की चंडीगढ़ से बरामदगी, पुलिस ने किया सुरक्षित परिवार के हवाले

Date:

--Advertisement--

राजधानी शिमला के भट्टाकुफर इलाके से लापता हुए 17 वर्षीय किशोर को पुलिस ने चंडीगढ़ से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। यह किशोर 12वीं कक्षा का छात्र रितिक था, जो स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन न तो स्कूल पहुंचा और न ही वापस लौटा। परिजन उसकी तलाश में लगे रहे और अंततः थाना ढली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने तुरंत तकनीकी निगरानी शुरू की और किशोर के मोबाइल नंबर व सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच के माध्यम से उसका सुराग पाया। जांच के दौरान पता चला कि छात्र चंडीगढ़ में है। पुलिस टीम ने तुरंत वहां पहुंचकर छात्र को सुरक्षित बरामद किया और कानूनी औपचारिकताओं के बाद उसे माता-पिता के हवाले कर दिया।

इस घटना के बाद शिमला जिला पुलिस ने सभी अभिभावकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने कहा कि बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है और अभिभावक सुनिश्चित करें कि उनके बच्चे इंटरनेट और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग कर रहे हों। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए ताकि किसी भी अनहोनी को समय रहते टाला जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रक्षा पेंशनरों के लिए बड़ी खबर! 1 से 30 नवंबर तक चलेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान, पेंशन से जुड़ी शिकायतें भी होंगी दूर

रक्षा पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों के लिए 1 से 30 नवंबर 2026 तक धर्मशाला, योल छावनी और पालमपुर छावनी के स्पर्श सेवा केंद्रों में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान चलेगा। पेंशनर इस दौरान वार्षिक पहचान पूरी करवाने के साथ पेंशन संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए भी सहायता ले सकेंगे।

Kangra: धर्मशाला में 67वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट का समापन, 429 खिलाड़ियों ने दिखाया दम; अनुराग शर्मा ने दिया नेशनल-इंटरनेशनल मेडल जीतने का मंत्र

धर्मशाला में 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स मीट का समापन हुआ। प्रतियोगिता में हिमाचल के 12 जिलों सहित खेल छात्रावासों और खेलो इंडिया केंद्र के कुल 429 खिलाड़ियों ने भाग लिया। राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए खिलाड़ियों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने का लक्ष्य रखने की अपील की।

Kangra: बलड़ी गांव को बड़ी सौगात! 10 लाख का फुटब्रिज जनता को समर्पित, रेहलू-बलड़ी सड़क पर खर्च होंगे 90 लाख रुपये

शाहपुर के बलड़ी गांव में 10 लाख रुपये की लागत से बने फुटब्रिज का विधायक केवल सिंह पठानिया ने लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीडियो कॉल के माध्यम से इसके लिए धनराशि स्वीकृत की थी। अब रेहलू-बलड़ी सड़क के निर्माण पर 90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

Kangra: घोली ब्रिज-पपलाह खास सड़क 11 नवंबर तक बंद, जानें किस रास्ते से चलेगा ट्रैफिक

बनाल से जखरा खास सड़क के टारिंग कार्य के चलते घोली ब्रिज-पपलाह खास सड़क 28 अक्तूबर से 11 नवंबर तक बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को दो चरणों में खुखनारा और कल्पना पैलेस-पट्टा जट्टियां मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।