Bilaspur: बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, चार आरोपियों के कब्जे से चरस और चिट्टा बरामद

बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। 26 फरवरी 2026 को थाना सदर की टीम ने पट्टा फोर लेन पर नाकाबंदी के दौरान दो अलग-अलग मामलों में मादक पदार्थ बरामद किए। पहले मामले में पुलिस ने एक मोटरसाइकिल से कुल 359.76 ग्राम चरस/कैनाबिस जब्त किया। इस संबंध में मुकदमा संख्या 43/2026 दिनांक 26-02-2026 के तहत धारा 20 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया।

दूसरे मामले में पुलिस ने एक कार से 7.29 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया। इस संबंध में मुकदमा संख्या 42/2026 दिनांक 26-02-2026 के तहत धारा 21 और 29 ND&PS Act के तहत केस दर्ज किया गया। दोनों मामलों में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस उनकी गिरोह व स्रोतों की जांच कर रही है।

जिला बिलासपुर पुलिस की नशे के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी है और टीमें विभिन्न स्थानों पर गश्त व जांच के जरिए अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को रोकने में जुटी हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!