Kangra: 10KM मिनी हाफ मैराथन में शाहपुर की खुशी ने मारी बाज़ी, दूसरे स्थान पर रहीं; अब मिलेगी फ्री कोचिंग

Date:

--Advertisement--

जिला कांगड़ा वॉलीबॉल संघ की ओर से शाहपुर में आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन 10 किलोमीटर मिनी हाफ मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय प्रतिभाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड नंबर 6 की बेटी खुशी ने लड़कियों की श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। खुशी की इस उपलब्धि पर एक सादे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उसे नकद राशि की माला पहनाकर और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

खुशी राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर की दसवीं कक्षा की छात्रा है। उनके पिता पंकज पेशे से ड्राइवर हैं और परिवार ने सीमित संसाधनों के बावजूद खुशी का मनोबल हमेशा ऊंचा रखा। कार्यक्रम के दौरान सक्सेस कोचिंग एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर शुभम ठाकुर ने घोषणा की कि भविष्य में खुशी को किसी भी प्रकार की कोचिंग की आवश्यकता होगी तो उनकी एकेडमी में उसे निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर नजिंदर धीमान, मुनीश पटियाल, केहर सिंह, गगन ठाकुर, कुलजीत सिंह, संदीप सिंह और शुभम ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। खुशी की इस उपलब्धि से पूरे शाहपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रिड़कमार कॉलेज में PTA की नई कार्यकारिणी गठित, बंसी लाल अध्यक्ष और आरती देवी बनीं उपाध्यक्ष

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में सत्र 2026-27 के लिए PTA की नई कार्यकारिणी गठित की गई। बंसी लाल अध्यक्ष, आरती देवी उपाध्यक्ष, अरुण कुमार कोषाध्यक्ष और प्रो. हाकम चंद सचिव चुने गए।

Himachal: हिमाचल के दो जिलों में 17 सितंबर को छुट्टी, स्कूल-कॉलेज से सरकारी दफ्तर तक रहेंगे बंद; जानें वजह

हिमाचल के ऊना और मंडी जिलों में 17 सितंबर को छुट्टी रहेगी। ऊना में एंटी चिट्टा वॉकथॉन के बाद स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, जबकि मंडी में सायर पर्व के चलते स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

Kangra: कांगड़ा में कबाड़ की दुकान से निकला चरस का खेल, 196.02 ग्राम बरामद; दो दुकानदार गिरफ्तार

कांगड़ा के बीरता में HPSEB पावर हाउस के पास कबाड़ की दुकान पर CIA टीम ने छापेमारी कर 196.02 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: जंदराह और खर्ट पंचायत में 16 करोड़ के विकास कार्य, आरएस बाली ने गिनाईं उपलब्धियां; स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास

नगरोटा की जंदराह और खर्ट पंचायत में करीब 16 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का विवरण आर.एस. बाली ने दिया। जंदराह में 35 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण होगा, जिसका शिलान्यास ग्रामीणों के साथ किया गया।