Kangra: शाहपुर में 23 फरवरी से प्रथम राज्य स्तरीय युवा वॉलीबॉल चैंपियनशिप, और ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ मिनी हाफ मैराथन, 24 को अनुराग ठाकुर करेंगे शुभारंभ, विजेताओं को मिलेंगे कुल ₹51,000 के पुरस्कार

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। कांगड़ा के शाहपुर ग्राउंड में 23 से 25 फरवरी 2026 तक प्रथम राज्य स्तरीय युवा वॉलीबॉल चैंपियनशिप और नशे के खिलाफ जागरूकता को समर्पित मिनी हाफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय खेल महाकुंभ को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता के मैच 23 फरवरी से शुरू होंगे, जबकि 24 फरवरी को पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद एवं हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर इसका विधिवत शुभारंभ करेंगे। आयोजन वॉलीबॉल एसोसिएशन कांगड़ा द्वारा किया जा रहा है।

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कमल शर्मा ने शाहपुर रेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि ‘मिनी हाफ मैराथन 2026 – रन अगेंस्ट ड्रग्स’ का रूट शाहपुर ग्राउंड से रैत होते हुए पुनः शाहपुर ग्राउंड तक रहेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है ताकि अधिक से अधिक युवा इसमें हिस्सा ले सकें।

मिनी हाफ मैराथन में बालक और बालिका वर्ग अलग-अलग रहेंगे और दोनों श्रेणियों में टॉप-10 प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रत्येक श्रेणी में प्रथम स्थान पर ₹7,100, द्वितीय को ₹5,100, तृतीय को ₹3,100, चतुर्थ को ₹2,500, पंचम को ₹2,000, षष्ठम को ₹1,500, सप्तम को ₹1,200 तथा अष्टम, नवम और दशम स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को ₹1,000-₹1,000 प्रदान किए जाएंगे। बालक और बालिका वर्ग को मिलाकर कुल पुरस्कार राशि ₹51,000 निर्धारित की गई है।

उद्घाटन समारोह में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं हिमाचल प्रदेश स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर शिरकत करेंगे। 25 फरवरी को सुबह 11 बजे समापन समारोह आयोजित होगा, जिसमें कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज मुख्य अतिथि होंगे।

कमल शर्मा ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से सकारात्मक दिशा देना और नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। आयोजकों को उम्मीद है कि यह आयोजन क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा देगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।