Himachal: AI समिट के विरोध पर भड़की भाजयुमो, शिमला में कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Date:

--Advertisement--

राजधानी शिमला के सीटीओ चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री सुशील कड़शोली ने किया। उन्होंने दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध को लेकर तीखा हमला बोलते हुए इसे देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश बताया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सुशील कड़शोली ने कहा कि कांग्रेस अब एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने में असफल रही है और अराजक राजनीति का प्रतीक बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि एआई समिट के दौरान किया गया विरोध किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि भारत की वैश्विक उपलब्धियों और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का प्रयास था। उनके अनुसार इस तरह की गतिविधियां देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय मंच पर कमजोर करती हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नवाचार, तकनीक और वैश्विक नेतृत्व के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं कांग्रेस नकारात्मक राजनीति के जरिए देश की प्रगति में बाधा डालने का काम कर रही है। सुशील कड़शोली ने इसे कांग्रेस की हताशा और वैचारिक दिवालियापन का प्रमाण बताया। उन्होंने यह भी दावा किया कि दिल्ली की घटना के संबंध में युवा कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों को हिरासत में लिया गया है, जो इस मामले की गंभीरता को दर्शाता है।

इस विरोध प्रदर्शन में शिमला शहरी से भाजपा प्रत्याशी रहे संजय सूद, प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, सह प्रभारी प्यार सिंह कंवर और सुदीप महाजन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमित ठाकुर, मंडल अध्यक्ष राजीव पंडित, भरत भूषण, रुपा शारदा, बिट्टू पाना, संजीव ठाकुर, सुनील धर, सरोज गोयल, राज कुमार अग्रवाल, धनंजय पुरी और बलवंत वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।