Chamba: डलहौजी-चुवाड़ी मार्ग पर कार हादसा, एक वकील की मौत, दूसरा गंभीर घायल

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में डलहौजी-चुवाड़ी मार्ग पर होबारड़ी के पास बुधवार दोपहर को एक गंभीर सड़क दुर्घटना में एक वकील की मौत हो गई। हादसे में कार सवार एक अन्य वकील भी गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, हादसा करीब साढ़े तीन बजे हुआ। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मृतक का शव कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और दुर्घटना के पीछे की वजहों का पता लगाने में लगी हुई है।

यह दुर्घटना स्थानीय लोगों और वकील समुदाय में शोक की लहर दौड़ा गई है। पुलिस ने सड़क पर सुरक्षा और वाहन चालकों से सतर्कता बरतने का आह्वान किया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!