Kangra: बैजनाथ की उतराला की बेटी अंकिता भारद्वाज ने एम्स दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर के रूप में पाया चयन, गांव में खुशी की लहर

बैजनाथ के उतराला गांव की बेटी अंकिता भारद्वाज ने एम्स दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर चयन प्राप्त कर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। उतराला के पास स्थित गांव नैण की रहने वाली अंकिता ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, पिता दिलवर चंद और माता सुरोज कुमारी को दिया।

दिलवर चंद चालक का काम करते हैं जबकि माता गृहणी हैं। अंकिता की इस उपलब्धि पर उनके चाचा और पूर्व प्रधान मोहिंदर डोहरी ने कहा कि यह उनके गांव के लिए गर्व की बात है। अंकिता की सफलता ने ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणा का नया स्रोत प्रस्तुत किया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!