Chamba: DC मुकेश रेपसवाल का चुराह-सलूणी दौरा, वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से लेकर स्कूलों तक व्यवस्थाओं की ली पूरी रिपोर्ट

Date:

--Advertisement--

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने चुराह और सलूणी उपमंडलों का दौरा कर विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। दौरे की शुरुआत चुराह उपमंडल मुख्यालय भंजराडू स्थित वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से हुई, जहां उन्होंने प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन के लिए संचालित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के कार्यों की समीक्षा की। उपायुक्त ने अधिकारियों से कार्यप्रणाली और प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और कचरा प्रबंधन को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

इसके बाद उपायुक्त ने हिमगिरी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का दौरा किया। यहां उन्होंने हॉस्टल में रह रही छात्राओं से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं की समस्याएं भी सुनीं और आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

दौरे के अगले चरण में उपायुक्त सलूणी उपमंडल के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डांड पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और चल रहे मरम्मत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने और सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर उपमंडल दंडाधिकारी सलूणी चंद्र वीर सिंह, उपमंडल दंडाधिकारी चुराह राजेश कुमार जर्याल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त के इस दौरे को प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा और विकास योजनाओं को गति देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।