Kullu: नाकाबंदी में पुलिस की बड़ी सफलता, पंजाब के दो युवक 506 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

कुल्लू जिले के भून्तर में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के दो युवकों को 506 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिंयुड क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगाई गई नियमित नाकाबंदी के दौरान की गई, जहां संदिग्ध वाहन की जांच में नशे की बड़ी खेप बरामद हुई।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भून्तर की टीम सिंयुड में नाकाबंदी कर वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान वाहन संख्या HP 01K 5159 (अल्टो कार) को जांच के लिए रोका गया। जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें सवार दो युवकों के कब्जे से 506 ग्राम चरस (केनाविस) बरामद हुई।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान आशु (22 वर्ष), पुत्र मुकदर सिंह और पीयूष कुमार (21 वर्ष), पुत्र रविकांत, दोनों निवासी बाल्मीकि मोहल्ला, समीप सिटी थाना नेहरू गेट, वटाला, जिला गुरदासपुर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अब दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि बरामद चरस के स्रोत, सप्लाई चेन और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। अधिकारियों के अनुसार इस मामले में विस्तृत जांच जारी है और नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गांधी जयंती पर हरनेरा पंचायत में सफाई अभियान, ग्राम सभा में 325 परिवारों ने लिया हिस्सा; जन्म और शादी पर शगुन देने का...

विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत हरनेरा में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें 325 परिवारों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया। ग्राम सभा में बच्चे के जन्म पर 2100 रुपये और शादी पर 3100 रुपये शगुन देने का निर्णय भी लिया गया।

Kangra: अंडर-19 जिला कराटे-डो प्रतियोगिता में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के छात्रों का जलवा, आदित्य और काव्या ने जीते स्वर्ण पदक

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के आदित्य जम्वाल और काव्या ठाकुर ने अंडर-19 जिला कराटे-डो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। आदित्य ने 74 किलोग्राम और काव्या ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

Kangra: ग्राम पंचायत सिहुवां में ग्राम सभा का आयोजन, गांधी जयंती पर स्वच्छता और नशे के खिलाफ चर्चा; अगले वित्तीय वर्ष का बजट भी...

ग्राम पंचायत सिहुवां में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में स्वच्छता, नशे के खिलाफ जागरूकता, अगले वित्तीय वर्ष के बजट और VB-G RAM-G योजना के तहत पंचवर्षीय विकास कार्यों पर चर्चा हुई। जिला परिषद सदस्य मीना कुमारी राणा सहित पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Kangra: गांधी जयंती पर शाहपुर सिविल अस्पताल में चला स्वच्छता अभियान, रोटरी-रोटरैक्ट और इंटरैक्ट क्लब के सदस्यों ने लिया हिस्सा

गांधी जयंती के अवसर पर रोटरी क्लब शाहपुर ने सिविल अस्पताल शाहपुर में स्वच्छता अभियान चलाया। रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज रैत और इंटरैक्ट क्लब कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के विद्यार्थियों सहित नगर पंचायत प्रतिनिधियों और अस्पताल स्टाफ ने भी अभियान में भाग लिया।