Hamirpur: चेक बाउंस केस में घोषित भगोड़ा आखिरकार गिरफ्तार, बस अड्डे के पास दबोचा गया आरोपी

Date:

--Advertisement--

जिला पुलिस की पीओ सेल टीम ने चेक बाउंस मामले में लंबे समय से उद्घोषित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर सुनील दत्त के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय कुमार (50) निवासी गोपालपुर, तहसील जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आरोपी को वीरवार दोपहर जयसिंहपुर बस अड्डे के पास से पकड़ा गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी के खिलाफ चेक बाउंस से जुड़े मामले में बीएनएस की धारा 138 के तहत केस दर्ज था। अदालत में पेश न होने के कारण 28 अक्तूबर 2025 को माननीय एसीजेएम द्वारा उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार पीओ सेल की टीम को उसे पकड़ने में सफलता मिल गई।

बताया जा रहा है कि अजय कुमार कांच की दुकान चलाता है। गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की पुष्टि एसपी बलबीर सिंह ठाकुर ने की है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों के खिलाफ इसी तरह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: डेढ़ साल से फरार इब्राहिम ने परिवार को बनाया बंधक! हथियारों के साथ घर में घुसकर दी धमकी, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

चम्बा के चुराह में राजपुरा जेल से फरार इब्राहिम पर परिवार को बंधक बनाकर धमकाने का आरोप लगा है। घटना के बाद कथित वायरल ऑडियो से पुलिस और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है।

Sirmaur: कालाअंब में चिट्टे की बड़ी खेप के साथ महिला समेत 5 गिरफ्तार, 30.40 ग्राम हेरोइन और नकदी बरामद

सिरमौर पुलिस ने कालाअंब में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 30.40 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन और 47,800 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऊना में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद फिर भड़का गुस्सा, शव वाली एंबुलेंस रोककर चक्का जाम; महिला डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने शव लेकर पहुंची एंबुलेंस को रोककर प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने महिला चिकित्सक की गिरफ्तारी, बर्खास्तगी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्वास्थ्य विभाग ने निलंबन की सिफारिश और पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने की जानकारी दी।