Una: हिमाचल का होनहार युवक आर्यमान जसवाल बना हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर, गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल अम्ब के गांव चोआर के युवा आर्यमान जसवाल ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 24 वर्षीय आर्यमान जसवाल को हरियाणा राज्य में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति मिली है। वह अपने गांव से इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले युवा हैं और इस उपलब्धि के साथ गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं।

आर्यमान के पिता संजीव कुमार भारतीय सेना से सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में समाज सेवा और लघु किसान के रूप में कार्यरत हैं। उनकी माता पूनम कुमारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल सलोई में टीजीटी हिंदी के पद पर कार्यरत हैं। आर्यमान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गुरुकुल सीनियर सैकेंडरी स्कूल पक्का परोह (अम्ब) से प्राप्त की।

शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करते हुए आर्यमान ने बीएससी मेडिकल साइंस की डिग्री महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अम्ब से हासिल की और इसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से मेडिकल साइंस में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की। उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) में जूनियर रिसर्च फैलोशिप भी मिली। वर्तमान में आर्यमान भारत सरकार की छात्रवृत्ति के तहत पीएचडी शोध कार्य में भी सक्रिय हैं।

आर्यमान की इस सफलता पर उनके माता-पिता ने गुरुजनों और वरिष्ठजनों का धन्यवाद किया। उन्होंने विशेष रूप से अम्ब कालेज के प्रोफैसर नितिन को भी सराहा, जिनके मार्गदर्शन ने आर्यमान की इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।