Himachal: हिमाचल में मिला पाकिस्तान का गुब्बारा, देहरा और अंब में हड़कंप; पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर शुरू की जांच

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब जिला देहरा और उपमंडल अंब के दो अलग-अलग क्षेत्रों में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की मार्किंग वाला गुब्बारा मिलने की खबर सामने आई। देहरा जिले के मोईन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढोंटा पंचायत के वार्ड नंबर 3 में ग्रामीणों ने जमीन पर एक गुब्बारा गिरा हुआ देखा। गुब्बारे पर पीआईए की मार्किंग देखकर लोगों को तुरंत इसके पाकिस्तान से संबंधित होने का शक हुआ और उन्होंने बिना देर किए इसकी सूचना मोईन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले का जायजा लिया।

पुलिस ने एहतियात के तौर पर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए, ताकि घटना से जुड़ी पूरी जानकारी जुटाई जा सके। प्रारंभिक जांच में गुब्बारे के साथ कोई भी आपत्तिजनक सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या जासूसी यंत्र नहीं मिला है, जिससे फिलहाल किसी बड़ी साजिश की पुष्टि नहीं हुई है।

इसी तरह, उपमंडल अंब के तहत ग्राम पंचायत सारड़ा के गांव अरण्यवाल में भी शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई जब पंचायत कार्यालय के पीछे पाकिस्तान का गुब्बारा देखा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना चिंतपूर्णी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक तौर पर यह गुब्बारा पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का बताया जा रहा है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए यह पता लगाने में जुटी है कि यह गुब्बारा यहां तक कैसे पहुंचा। घटना के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल बना हुआ है। एएसपी ऊना सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।

Kangra: हटवास में सावन और कांवड़ यात्रा समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हटवास में सावन माह और कांवड़ यात्रा के समापन पर सनातनी हिन्दू कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।