Himachal: ठियोग की आयुषी वर्मा ने यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता, 99.64 परसेंटाइल के साथ क्षेत्र का नाम किया रोशन

हिमाचल प्रदेश के ठियोग क्षेत्र की धार कन्दरू पंचायत की आयुषी वर्मा ने यूजीसी नेट–जेआरएफ परीक्षा में 210 अंक और 99.64 परसेंटाइल हासिल कर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। आयुषी वर्मा, जो श्री सुभाष वर्मा और श्रीमती निशा वर्मा की पुत्री हैं, ने अपनी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रौशन किया।

सफलता के बाद आयुषी ने दिल्ली में पीएचडी में प्रवेश लिया और उच्च शिक्षा तथा शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प लिया। उनके इस प्रयास और उपलब्धि ने परिवार, शिक्षकों और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल पैदा कर दिया है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की कामना की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!