Himachal: ठियोग की देवांशी वर्मा ने UGC–NET JRF परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता, हिमाचल का नाम रौशन

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ठियोग खगालद परगने की बेटी, देवांशी वर्मा ने UGC–NET परीक्षा को JRF (Junior Research Fellowship) के साथ उत्तीर्ण कर अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया है। जिला शिमला की तहसील ठियोग के पंचायत देवरीघाट के हुलगा गाँव की यह होनहार बेटी कठिन परिस्थितियों और व्यक्तिगत चुनौतियों के बावजूद अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल करने में सफल रही।

भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देखने वाली देवांशी को परिस्थितियों के कारण यह अवसर नहीं मिला और इसी बीच कोविड-19 महामारी के दौरान उनके पिता स्वर्गीय वीर सिंह का असामयिक निधन हो गया। इन कठिन दौरों में माता शांता वर्मा के संबल से उन्होंने अपने जीवन को नई दिशा दी और शिक्षा, शोध और पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से देश सेवा करने का संकल्प लिया।

पर्यावरण अध्ययन के क्षेत्र में उनकी लगातार मेहनत और लगन का परिणाम आज JRF जैसी प्रतिष्ठित उपलब्धि के रूप में सामने आया है। यह सफलता न केवल उनके पिता के प्रति मौन श्रद्धांजलि है, बल्कि पूरे हुलगा गाँव और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय भी है। देवांशी वर्मा की इस उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।