पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने पंजाब केसरी समूह के कार्यालयों पर मान सरकार द्वारा GST छापे डालने की कार्रवाई को निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से बदले की भावना से किया गया प्रयास है, जिसमें सच को दबाने की साजिश शामिल है। धूमल ने कहा कि पत्रकारिता की स्वतंत्रता और उसकी ताकत को कुचलने का यह प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।
धूमल ने आगे कहा कि पंजाब केसरी ने पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी और उसमें जीत हासिल की है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर पंजाब केसरी आतंकवाद नहीं रोक सका तो आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार क्या रोक पाएगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सच को कुछ समय के लिए दबाया जा सकता है, लेकिन अंततः सच सामने आएगा और आम आदमी पार्टी सरकार का नाम मिट जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष और सरकार की खामियों को उजागर करना ही पत्रकारिता का धर्म है और पंजाब केसरी इस धर्म को ईमानदारी और सच्चाई से कई वर्षों से निभा रही है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!