Kangra: शाहपुर के गुब्बर गांव में लगेगा 2 करोड़ का सोलर प्लांट, हर साल बनेगी 8 लाख यूनिट बिजली

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के परगोड़ पंचायत के गुब्बर गांव में जल्द ही 500 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना की जानकारी शाहपुर के विधायक और उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने दी। उन्होंने सोलर प्लांट के लिए चिह्नित स्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि यह परियोजना क्षेत्र में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम है।

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि सोलर पावर प्लांट के निर्माण पर करीब 2 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस प्लांट से हर वर्ष लगभग 8 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन होने की उम्मीद है। उत्पादित बिजली को प्रदेश सरकार 3.45 रुपये प्रति यूनिट की दर से खरीदेगी, जिससे न केवल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा बल्कि राज्य की ऊर्जा जरूरतों को भी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हरित ऊर्जा उत्पादन को प्राथमिकता दे रही है। इसी सोच के तहत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सोलर परियोजनाएं स्थापित की जा रही हैं। इससे पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा और हिमाचल प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।

विधायक ने विश्वास जताया कि इस सोलर प्रोजेक्ट से स्थानीय स्तर पर विकास को गति मिलेगी और क्षेत्र को स्वच्छ व टिकाऊ ऊर्जा का लाभ मिलेगा। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: बड़े शैक्षणिक पद पर जिम्मेदारी के बावजूद अपनी जड़ों से जुड़े हैं प्रो. संजय शर्मा, गद्दी विरासत महोत्सव में निभाएंगे खास भूमिका

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. (डॉ.) संजय शर्मा 19 दिसंबर को कालका में आयोजित दूसरे वार्षिक गद्दी विरासत महोत्सव-2026 में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शैक्षणिक जिम्मेदारियों के साथ उनका गद्दी संस्कृति और लोकपरंपराओं से गहरा जुड़ाव है।

Kangra: गगल से शाहपुर तक फोरलेन पर सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, अवैध कट होंगे बंद; CCTV और स्पीड मॉनिटरिंग के निर्देश

कांगड़ा पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में NHAI अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने गगल–शाहपुर–मटौर–कच्छयारी फोरलेन का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रैफिक साइन बोर्ड, CCTV कैमरे, स्पीड मॉनिटरिंग और अवैध कट बंद करने के निर्देश दिए गए। कार्यों की समीक्षा दो सप्ताह बाद होगी।

Kangra: गोरड़ा-बोह सड़क पर श्रेय लेने की होड़, भाजपा ने कांग्रेस नेताओं से पूछा- 14.96 करोड़ देने वाली केंद्र सरकार का आभार क्यों नहीं?

गोरड़ा-बोह सड़क के निर्माण को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेताओं पर श्रेय लेने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं के मुताबिक, PMGSY के तहत केंद्र सरकार ने 7 मार्च 2024 को करीब 20 किलोमीटर सड़क के लिए 14.96 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे।

Kangra: शाहपुर फोरलेन पर हादसों को रोकने के लिए एक्शन में पुलिस, SP ने ब्लैक स्पॉट्स का किया निरीक्षण; स्पीड कैमरे और बैरिकेट्स लगाने...

शाहपुर फोरलेन पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद एसपी कुलभूषण वर्मा ने पुलिस टीम के साथ ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया। विधायक केवल सिंह पठानिया की पहल पर निर्माणकर्ता कंपनी को स्पीड लिमिट कैमरे, बैरिकेट्स और अन्य सुरक्षा इंतजाम जल्द लगाने के निर्देश दिए गए।