Kangra: कांगड़ा में शुरू हुआ राज्य स्तरीय युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम, राजस्थान के 35 युवा पहुंचे हिमाचल

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा में युवाओं के सांस्कृतिक और वैचारिक आदान–प्रदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत ‘मेरा युवा भारत’ कांगड़ा द्वारा आयोजित यह पाँच दिवसीय अंतर-राज्य कार्यक्रम 02 फरवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र छेब, कांगड़ा में आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए 35 युवा प्रतिभागी और उनके साथ 2 अनुरक्षक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान इन युवाओं को हिमाचल प्रदेश की संस्कृति, परंपराओं, रीति-रिवाजों और स्थानीय खान–पान से रूबरू कराया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिभागियों को जिला कांगड़ा के प्रमुख पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों का शैक्षिक एवं अनुभवात्मक भ्रमण भी करवाया जाएगा, जिससे वे प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को नजदीक से समझ सकें।

कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं के लिए कक्षा प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया है, जिसमें साइबर सुरक्षा, वित्तीय साक्षरता, स्वरोजगार, कौशल विकास जैसे अहम विषयों पर विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा जानकारी दी जा रही है। इसी श्रृंखला में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से 37 युवा प्रतिभागी आगामी 09 फरवरी 2026 से राजस्थान में आयोजित होने वाले युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला लोक संपर्क अधिकारी विनय शर्मा, पीएनबी आरसेटी धर्मशाला के निदेशक मदन लाल और आरएचएफडब्ल्यूटीसी छेब के प्रधानाचार्य राजीव कुमार गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन अवसर पर विनय शर्मा ने राजस्थान से आए युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांगड़ा और राजस्थान के बीच मध्यकाल से ही सांस्कृतिक और सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं, जिन्हें ऐसे कार्यक्रम और मजबूत बनाते हैं।

पीएनबी आरसेटी के निदेशक मदन लाल ने युवाओं से कौशल विकास पर ध्यान देने और नौकरी खोजने वाले के बजाय रोजगार देने वाला उद्यमी बनने का आह्वान किया। वहीं, प्रधानाचार्य राजीव कुमार गर्ग ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कांगड़ा जिले के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के पौराणिक महत्व पर प्रकाश डाला और समाज की वर्तमान चुनौतियों से निपटने के लिए युवाओं में सकारात्मक सोच को जरूरी बताया।

इस अवसर पर श्याम नगर की वैष्णवी डोगरा और शाहपुर कांगड़ा के नितिन शर्मा, जिन्होंने हाल ही में राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था, विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उप-निदेशक ध्रुव डोगरा ने बताया कि भारत सरकार युवाओं में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को मजबूत करने और प्रधानमंत्री के विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर वर्ष इस तरह के युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित करती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।