Kangra: देहरा में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा वार, बाइक सवार से 6.31 ग्राम चिट्टा बरामद

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए ‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत देहरा जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को और तेज करते हुए एक और बड़ी सफलता हासिल की है। ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

देहरा पुलिस जिले के पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस थाना मोहिन की टीम ने रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान रेलरा दी हट्टी नामक स्थान पर एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान बाइक सवार के पास से 6.31 ग्राम हेरोइन, जिसे आम बोलचाल में चिट्टा कहा जाता है, बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान पालेंद्र सिंह उर्फ कालू के रूप में हुई है, जो पंजाब के अमृतसर जिले का रहने वाला है और उसकी उम्र 21 वर्ष बताई गई है।

एसपी मयंक चौधरी ने बताया कि बरामदगी के आधार पर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ पुलिस थाना मोहिन में मादक औषधि एवं मनोरोगी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा कानून के अनुसार आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

उन्होंने कहा कि जिला पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और नशीले पदार्थों से जुड़े असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की कि यदि उन्हें अपने आसपास किसी भी तरह की संदिग्ध नशा तस्करी गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें, ताकि क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में सहयोग मिल सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।