Hamirpur: 7 साल से फरार उद्घोषित अपराधी नादौन पुलिस के हत्थे चढ़ा, चोरी और मारपीट के कई मामलों में था वांछित

Date:

--Advertisement--

पुलिस थाना नादौन की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चोरी और मारपीट के पुराने मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रविंद्र कुमार पुत्र रत्न चंद, निवासी गांव मालग, डाकघर कांगू, तहसील नादौन के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए नादौन थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि आरोपी रविंद्र कुमार काफी समय से कानून की पकड़ से बाहर था। उसे माननीय न्यायालय अप्पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा 2 दिसंबर 2017 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। आरोपी के खिलाफ चोरी के पुराने मामले दर्ज थे, वहीं भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 504, 506 और 34 के तहत भी उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। पुलिस के अनुसार आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।

शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी नादौन क्षेत्र में ही मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित और योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। नियमानुसार गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 4 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 6 महीने में 4 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, सीएम सुक्खू बोले- अब तक 10 हजार से ज्यादा नियुक्तियां; 1 दिसंबर...

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रामपुर के नोगली में 6 महीने के भीतर 4 हजार नए शिक्षकों की नियुक्ति का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब तक 10 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती हो चुकी है और 1 दिसंबर से दूध के समर्थन मूल्य में भी बढ़ोतरी की जाएगी।

Chamba: चम्बा में नशे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 422 ग्राम चरस के साथ 2 युवक गिरफ्तार; सलूणी में SIU की कार्रवाई

चम्बा पुलिस की SIU टीम ने सलूणी में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 422 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर गगन और मुख्य आरक्षी अवनीश की अगुवाई में टीम ने वन विभाग बैरियर के पास तलाशी लेकर चरस बरामद की।

Sirmaur: पांवटा साहिब में यमुना पुल पर दर्दनाक हादसा, डंपर से टकराई क्रेटा; 3 लोगों की मौत, मृतकों की पहचान नहीं हुई

पांवटा साहिब में गोविंदघाट बैरियर के पास यमुना पुल पर शनिवार रात क्रेटा गाड़ी डंपर से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Kangra: शाहपुर बाजार में नुक्कड़ नाटक से केंद्र की योजनाओं की जानकारी, ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान में लोगों को किया जागरूक

शाहपुर बाजार में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सौजन्य से ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। कलाकारों ने मनोरंजक अंदाज में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई।