Kangra: ऑपरेशन सिंदूर में नगरोटा के हवलदार आनंद सुमन राणा ने रचा शौर्य का इतिहास, मिला सेना मेडल

Date:

--Advertisement--

नगरोटा बगवां क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। जैक राइफल्स में तैनात नगरोटा के हवलदार आनंद सुमन राणा को “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान अद्भुत साहस और वीरतापूर्ण कार्य के लिए भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित सेना मेडल से सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

पूर्व सैनिक सतर्कता एवं समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन करम सिंह धीमान ने इस सम्मान को संगठन, तहसील नगरोटा बगवां, पूरे जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश और हवलदार आनंद सुमन राणा की यूनिट के लिए बड़े गर्व की बात बताया। उन्होंने कहा कि सेना में सेवा कर रहे जवानों का इस तरह सम्मानित होना युवाओं के लिए प्रेरणा है।

कैप्टन करम सिंह धीमान ने संगठन की ओर से हवलदार आनंद सुमन राणा को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में ऐसे वीर सपूतों का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और उनका सम्मान पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।

Kangra: शाहपुर में पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन, आचार्यों को दिए राष्ट्र निर्माण और शिक्षा से जुड़े अहम संदेश

शाहपुर में आयोजित पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान आचार्यों को राष्ट्रवाद, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

Kangra: धर्मशाला में चमके शाहपुर कॉलेज के रोवर-रेंजर! पेंटिंग प्रतियोगिता में जीता दूसरा स्थान, कई प्रतियोगिताओं में दिखाया दम

धर्मशाला में आयोजित ‘विकसित भारत’ अभियान की प्रतियोगिताओं में राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के रोवर-रेंजर स्वयंसेवकों ने शानदार प्रदर्शन किया। समीर और जानवी ने पेंटिंग प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया।

Kangra: कांगड़ा में खड्ड किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

कांगड़ा के जयसिंहपुर उपमंडल की कर्णघट पंचायत में हरोटी खड्ड के किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लंबागांव पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।