Himachal: हिमाचल के घने जंगलों पर वन माफिया का हमला, जेसीबी से रास्ता बनाकर सैकड़ों पेड़ों का सफाया

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में वन माफिया का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक जहां अवैध कटान अधिकतर निजी भूमि से सटे जंगलों या सरकारी जमीन तक सीमित था, वहीं अब माफिया सीधे घने जंगलों के भीतर तक पहुंचकर बड़े पैमाने पर पेड़ों का सफाया कर रहा है। ताजा और चौंकाने वाला मामला नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की थोड़ा और भलूण पंचायतों से सामने आया है, जहां खैर के सैकड़ों पेड़ों की अवैध कटाई की गई है।

हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े पैमाने पर हुए इस अवैध कटान की भनक भी समय रहते वन विभाग को नहीं लग पाई। स्थानीय निवासियों चौहान रणवीर, मीनू और बिल्लूदीन ने बताया कि वन माफिया ने घने जंगल तक पहुंचने के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल कर बाकायदा रास्ता तैयार किया। इसके बाद मोटे तनों और बड़े आकार के खैर के पेड़ों को बेरहमी से काट दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, इसी सप्ताह भलूण पंचायत के क्यारियां नामक स्थान पर वन काटुओं ने लगभग 40 कश्मीरी मजदूरों की मदद से खैर के वृक्षों का कथित रूप से कटान किया। इस पूरे मामले की जानकारी नूरपुर स्थित वनमंडल अधिकारी को भी दी गई थी, जिन्होंने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।

क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं को लेकर चर्चाएं तेज हैं और लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर वन विभाग कब तक वन माफिया पर लगाम लगाएगा और घने जंगलों को बचाने के लिए ठोस कदम कब उठाए जाएंगे।

इस संबंध में नूरपुर के वनमंडल अधिकारी संदीप कोहली ने कहा कि मामले की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग अगली कार्रवाई करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में विभाग का कोई भी कर्मचारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सबूतों के आधार पर जनहित में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के ट्रेड फेयर पर भाजपा नेता राकेश चौहान का तंज, बोले- ‘दिल्ली का व्यापारी राहुल गांधी से दुखी, शाहपुर का व्यापारी केवल...

शाहपुर में ट्रेड फेयर के आयोजन को लेकर स्थानीय व्यापारियों की नाराजगी सामने आई है। भाजपा नेता राकेश चौहान ने विधायक केवल सिंह पठानिया पर तंज कसते हुए कहा, "दिल्ली का व्यापारी राहुल गांधी से दुखी, शाहपुर का व्यापारी विधायक केवल पठानिया से दुखी।"

शिमला में BJP की बड़ी पदयात्रा, हिमंत बिस्वा सरमा से लेकर अनुराग ठाकुर तक पहुंचे; SIR के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

शिमला में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, अनुराग ठाकुर, जयराम ठाकुर और डॉ. राजीव बिंदल समेत कई नेता शामिल हुए। भाजपा ने SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर जनता के बीच अपना पक्ष रखा।

कांगड़ा में चिट्टे के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार, पठियार में पुलिस ने पकड़ी 4.76 ग्राम हेरोइन; मोटरसाइकिल भी जब्त

कांगड़ा पुलिस ने पठियार में गश्त के दौरान मोटरसाइकिल सवार 31 वर्षीय अंकुश सिंह को 4.76 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ ND&PS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

Kangra: शाहपुर के बंदरेला में बनेगा परमार्थ इको विलेज, केवल सिंह पठानिया ने किया बड़ा ऐलान; एक सप्ताह में लगेगा हैंडपंप

शाहपुर के बंदरेला गांव में विकसित हो रहे परमार्थ इको विलेज के कार्यक्रम में विधायक एवं मुख्य उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। उन्होंने परियोजना के लिए एक सप्ताह के भीतर हैंडपंप लगाने की घोषणा की और जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए।