Una: ऊना में वन माफिया पर बड़ा प्रहार: सरकारी जंगलों में खैर की अवैध कटान का नेटवर्क बेनकाब, 4 गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में वन विभाग ने वन माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खैर की अवैध कटान में शामिल एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। बंगाणा और ऊना रेंज के तहत आने वाले सरकारी जंगलों में लंबे समय से चल रहे अवैध खैर कटान पर छापेमारी कर विभाग ने चार लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है, जबकि कई अन्य आरोपी कार्रवाई के दौरान फरार हो गए।

यह कार्रवाई जिला वन अधिकारी सुशील राणा के नेतृत्व में और रेंज अधिकारी अंकुश आनंद की निगरानी में दो अलग-अलग स्थानों पर की गई। वन विभाग की टीम ने मौके से अवैध कटान में इस्तेमाल किए जा रहे दो वाहनों को भी जब्त कर लिया है। विभाग का कहना है कि यह नेटवर्क सुनियोजित तरीके से सरकारी वन संपदा को नुकसान पहुंचा रहा था।

वन विभाग ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और अवैध लकड़ी की तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। विभाग ने साफ कहा है कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।

Kangra: शाहपुर में पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन, आचार्यों को दिए राष्ट्र निर्माण और शिक्षा से जुड़े अहम संदेश

शाहपुर में आयोजित पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान आचार्यों को राष्ट्रवाद, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

Kangra: धर्मशाला में चमके शाहपुर कॉलेज के रोवर-रेंजर! पेंटिंग प्रतियोगिता में जीता दूसरा स्थान, कई प्रतियोगिताओं में दिखाया दम

धर्मशाला में आयोजित ‘विकसित भारत’ अभियान की प्रतियोगिताओं में राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के रोवर-रेंजर स्वयंसेवकों ने शानदार प्रदर्शन किया। समीर और जानवी ने पेंटिंग प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया।