Kangra: मनरेगा का नाम बदलने पर बवाल: सुलह में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार को चेतावनी

Date:

--Advertisement--

केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम यानी मनरेगा का नाम बदले जाने के फैसले के खिलाफ आज तहसील मुख्यालय सुलह में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व सुलह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश ग्रामीण एवं कृषि बैंक के चेयरमैन संजय चौहान ने किया। उनके साथ सुलह विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक पुनीत मल्ली भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए, जिन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में तहसील मुख्यालय तक मार्च किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए संजय चौहान ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मनरेगा सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं है, बल्कि गरीबों, किसानों और मजदूरों के लिए सम्मानजनक रोजगार की गारंटी है। उनका कहना था कि इस योजना का नाम बदलना महज एक प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि मजदूरों की पहचान और उनके अधिकारों पर सीधा हमला है। चौहान ने सवाल उठाया कि क्या नाम बदलने से मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ेगी या उनकी जिंदगी बेहतर होगी। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा के मूल स्वरूप और उसके नाम के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।

जिला इंटक अध्यक्ष संजय सैनी ने भी केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मनरेगा ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है और यह गरीबों की जीवन रेखा बन चुका है। सैनी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे फैसले ले रही है। उनके मुताबिक सरकार की नीति अब गरीब को उलझाने और मजदूर को थकाने तक सीमित रह गई है, जो पूरी तरह जनविरोधी है।

विधानसभा समन्वयक पुनीत मल्ली ने चेतावनी देते हुए कहा कि मनरेगा मजदूरों की सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा योजना है और इसके नाम से छेड़छाड़ करना उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया, तो इस आंदोलन को पूरे प्रदेश में और तेज किया जाएगा।

इसी मंच से संजय चौहान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया और सुलह क्षेत्र के विकास के लिए की गई घोषणाओं का जिक्र किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन सभी योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारा जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में मांग की कि मनरेगा का नाम यथावत रखा जाए, अन्यथा आने वाले समय में राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के ट्रेड फेयर पर भाजपा नेता राकेश चौहान का तंज, बोले- ‘दिल्ली का व्यापारी राहुल गांधी से दुखी, शाहपुर का व्यापारी केवल...

शाहपुर में ट्रेड फेयर के आयोजन को लेकर स्थानीय व्यापारियों की नाराजगी सामने आई है। भाजपा नेता राकेश चौहान ने विधायक केवल सिंह पठानिया पर तंज कसते हुए कहा, "दिल्ली का व्यापारी राहुल गांधी से दुखी, शाहपुर का व्यापारी विधायक केवल पठानिया से दुखी।"

शिमला में BJP की बड़ी पदयात्रा, हिमंत बिस्वा सरमा से लेकर अनुराग ठाकुर तक पहुंचे; SIR के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

शिमला में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, अनुराग ठाकुर, जयराम ठाकुर और डॉ. राजीव बिंदल समेत कई नेता शामिल हुए। भाजपा ने SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर जनता के बीच अपना पक्ष रखा।

कांगड़ा में चिट्टे के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार, पठियार में पुलिस ने पकड़ी 4.76 ग्राम हेरोइन; मोटरसाइकिल भी जब्त

कांगड़ा पुलिस ने पठियार में गश्त के दौरान मोटरसाइकिल सवार 31 वर्षीय अंकुश सिंह को 4.76 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ ND&PS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

Kangra: शाहपुर के बंदरेला में बनेगा परमार्थ इको विलेज, केवल सिंह पठानिया ने किया बड़ा ऐलान; एक सप्ताह में लगेगा हैंडपंप

शाहपुर के बंदरेला गांव में विकसित हो रहे परमार्थ इको विलेज के कार्यक्रम में विधायक एवं मुख्य उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। उन्होंने परियोजना के लिए एक सप्ताह के भीतर हैंडपंप लगाने की घोषणा की और जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए।