Chamba: चम्बा में स्मार्ट मीटर बना डर की वजह, अचानक आग लगने से मचा हड़कंप, लोगों का फूटा गुस्सा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चम्बा शहर से सटी राजपुरा पंचायत के भद्रम इलाके में सोमवार दोपहर बाद उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दुकान में लगे स्मार्ट बिजली मीटर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते मीटर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार ने तुरंत बिजली बोर्ड को सूचित किया, जिसके बाद बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए जला हुआ मीटर हटाकर नया मीटर लगा दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के समय अचानक वोल्टेज बढ़ने के बाद मीटर से धुआं निकलने लगा। दुकानदार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत मीटर से जुड़ी तारों को अलग कर दिया, जिससे आग दुकान की वायरिंग और अंदर रखे सामान तक नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह घटना दोपहर के व्यस्त समय में होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। स्मार्ट मीटर में आग लगने की इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

गौरतलब है कि चम्बा क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर पहले से ही विरोध चल रहा है। घटना के बाद लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है। स्थानीय निवासी सतीश, विरेंद्र, पवन और राजेश का कहना है कि पुराने मीटर सही तरीके से काम कर रहे थे, इसके बावजूद सरकार और बिजली बोर्ड दबाव बनाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिल अनियमित आ रहे हैं। कभी बिल की राशि अचानक ज्यादा आ जाती है तो कभी मीटर रीडिंग में गड़बड़ी सामने आती है, जिससे घरेलू बजट बिगड़ रहा है।

लोगों का यह भी कहना है कि बिजली बोर्ड के कर्मचारी दिन या रात किसी भी समय घरों में आकर परेशान करते हैं और कनेक्शन काटने की धमकी देते हैं। इससे लोग नाराज हैं और रोष प्रकट कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जबरन स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई नहीं रोकी गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

इस मामले पर अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड चम्बा, परवेश ठाकुर ने बताया कि स्मार्ट मीटर में आग लगने की सूचना मिली है और इसकी जांच की जा रही है कि आग कैसे लगी। उन्होंने कहा कि दुकान में दूसरा मीटर लगा दिया गया है। उनके अनुसार, चम्बा में अब तक करीब 2000 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं और संभव है कि यह मीटर किसी तकनीकी खराबी के कारण जला हो। उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादातर स्मार्ट मीटर ठीक तरह से काम कर रहे हैं और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में BJP की बड़ी पदयात्रा, हिमंत बिस्वा सरमा से लेकर अनुराग ठाकुर तक पहुंचे; SIR के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

शिमला में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, अनुराग ठाकुर, जयराम ठाकुर और डॉ. राजीव बिंदल समेत कई नेता शामिल हुए। भाजपा ने SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर जनता के बीच अपना पक्ष रखा।

कांगड़ा में चिट्टे के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार, पठियार में पुलिस ने पकड़ी 4.76 ग्राम हेरोइन; मोटरसाइकिल भी जब्त

कांगड़ा पुलिस ने पठियार में गश्त के दौरान मोटरसाइकिल सवार 31 वर्षीय अंकुश सिंह को 4.76 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ ND&PS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

Kangra: शाहपुर के बंदरेला में बनेगा परमार्थ इको विलेज, केवल सिंह पठानिया ने किया बड़ा ऐलान; एक सप्ताह में लगेगा हैंडपंप

शाहपुर के बंदरेला गांव में विकसित हो रहे परमार्थ इको विलेज के कार्यक्रम में विधायक एवं मुख्य उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। उन्होंने परियोजना के लिए एक सप्ताह के भीतर हैंडपंप लगाने की घोषणा की और जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए।

Kangra: शाहपुर के मनेई में शुरू हुआ ‘परमार्थ इको विलेज’ का सफर, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया भूमि पूजन; 1 लाख पौधे लगाने का...

कांगड़ा के मनेई (भद्रेला) में ‘परमार्थ इको विलेज’ का राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने भूमि पूजन किया। वृंदा फाउंडेशन के इस प्रोजेक्ट में 200 कनाल भूमि प्रस्तावित है और 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य है। पर्यावरण संरक्षण के लिए एक लाख पौधे लगाने के संकल्प की भी शुरुआत की गई।