Una: खड्ड में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, शाम से था लापता… गांव में पसरा मातम

Date:

--Advertisement--

पुलिस थाना अंब के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भगड़ाह के गांव चौकी (जिज्जर) में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लोहारा खड्ड से बरामद किया गया। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी वार्ड नंबर-1, गांव चौकी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार सोमवार शाम को लोहारा गया हुआ था, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा। युवक के वापस न आने पर परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह जब परिवार के सदस्य लोहारा क्षेत्र की ओर पहुंचे तो उन्होंने प्रवीण को लोहारा खड्ड में अचेत अवस्था में पड़ा पाया।

परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक अविवाहित था। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मामले की सूचना मिलते ही थाना अंब की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में सियासी भूचाल! भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर विजिलेंस की FIR, 10 साल की संपत्तियों की होगी जांच

हिमाचल प्रदेश विजिलेंस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर 2013 से 2023 के बीच अर्जित संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के बाद सुधीर शर्मा ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।