Kangra: नूरपुर में खनन माफिया पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक ही रात में 5 ट्रैक्टर और 1 टिप्पर जब्त

Date:

--Advertisement--

नूरपुर पुलिस द्वारा अवैध खनन के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में 18 जनवरी 2026 की रात पुलिस जिला नूरपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में संलिप्त 5 ट्रैक्टर और 1 टिप्पर को जब्त किया है।

यह कार्रवाई पुलिस थाना डमटाल क्षेत्र के रांची मोड़ और पुलिस चौकी ढागूंपीर के अंतर्गत की गई, जहां पुलिस ने गश्त और जांच के दौरान अवैध खनन में इस्तेमाल हो रहे वाहनों को मौके पर पकड़ा। पुलिस ने मौके पर ही सभी छह वाहनों को कब्जे में लेकर माइनिंग एक्ट के तहत चालान किया।

पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए सभी वाहनों के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान माननीय अदालत में भेजे जा रहे हैं। इस कार्रवाई से अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

जिला पुलिस नूरपुर ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी दबाव के कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में सियासी भूचाल! भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर विजिलेंस की FIR, 10 साल की संपत्तियों की होगी जांच

हिमाचल प्रदेश विजिलेंस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर 2013 से 2023 के बीच अर्जित संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के बाद सुधीर शर्मा ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।