Kangra: IIT मंडी एक्सटेंशन सेंटर पर बड़ी अपडेट, भगोटला में एक हफ्ते में शुरू होगा सर्वे, NIT हमीरपुर की टीम मैदान में

Date:

--Advertisement--

पालमपुर के भगोटला में प्रस्तावित आईआईटी मंडी के विस्तार परिसर को लेकर बड़ी प्रगति सामने आई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण से पहले जमीन का सर्वे कार्य एक सप्ताह के भीतर शुरू किया जाएगा। यह सर्वे एनआईटी हमीरपुर की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया जाएगा और इसके लिए आईआईटी मंडी की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस परियोजना को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल तकनीक एवं गवर्नेंस) गोकुल बुटेल, आईआईटी मंडी के निदेशक प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा और पालमपुर प्रशासन की टीम ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान गोकुल बुटेल ने प्रशासन से विभिन्न पहलुओं पर फीडबैक लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

निरीक्षण के दौरान आईआईटी मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने बताया कि एनआईटी हमीरपुर की टीम सर्वे को लेकर एक सप्ताह के भीतर औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर देगी। उन्होंने कहा कि सर्वे पूरा होते ही निर्माण से जुड़ी आगे की योजना पर काम तेज किया जाएगा।

गोकुल बुटेल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित निर्माण स्थल तक बेहतर सड़क सुविधा सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्माण सामग्री को बिना किसी बाधा के साइट तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने वन स्वीकृति के मामले पर भी जानकारी ली। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि करीब 20 हेक्टेयर भूमि को वन स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि लगभग 30 हेक्टेयर भूमि से जुड़ा मामला अभी लंबित है, जिस पर प्रक्रिया जारी है।

दौरे के दौरान निर्माण से जुड़े अन्य तकनीकी पहलुओं पर भी चर्चा की गई। प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया, जबकि प्रशासनिक अधिकारियों ने भी आपसी समन्वय से कार्य को आगे बढ़ाने की बात कही।

इस निरीक्षण के दौरान एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण बीएम ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विनीत शर्मा, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता पंकज ब्यास, डीएफओ संजीव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दरीणी में 4.54 करोड़ का बिजली सब स्टेशन तैयार, 8 पंचायतों के 8600 उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा; कम वोल्टेज की समस्या होगी दूर

शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र की दरीणी पंचायत में 4.54 करोड़ रुपये की लागत से बने 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण किया गया। इससे आठ पंचायतों के करीब 8600 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा और कम वोल्टेज की समस्या दूर होने के साथ बिजली आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है।

हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा का सरकार पर पलटवार, बोले- आरोप गलत हैं तो मानहानि का केस करे कांग्रेस; FIR से नहीं डरूंगा

हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा ने एफआईआर के बाद कांग्रेस सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप गलत या तथ्यहीन हैं तो सरकार उनके खिलाफ मानहानि का दावा कर सकती है। विधायक ने कहा कि वह एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं और जनता से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे।

राज्य मुक्त विद्यालय के छात्रों के लिए जरूरी अपडेट, 8 से 17 अक्टूबर तक होंगी मैट्रिक-जमा दो की प्रायोगिक परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के सितंबर-अक्तूबर 2026 सत्र की मैट्रिक और जमा दो कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर तक संबंधित अध्ययन केंद्रों में होंगी। बोर्ड ने परीक्षा आयोजन और शिक्षकों की उपलब्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

चामुंडा नंदिकेश्वर धाम का बदलेगा स्वरूप, गर्भगृह में लगेगा 3 किलो सोना और 6 क्विंटल चांदी; दुबई से आएगी सामग्री

शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के कायाकल्प का काम तेजी से चल रहा है। गर्भगृह को तीन किलो सोने और छह क्विंटल चांदी से सजाने की तैयारी है। सामग्री दुबई से मंगवाई जाएगी, जबकि गर्भगृह में वियतनाम का विशेष मार्बल लगाया जा रहा है। मार्च तक निर्माण और सौंदर्यीकरण पूरा करने का लक्ष्य है।