Hamirpur: सुजानपुर की पंचायतों में पहुंचे डीसी गंधर्वा राठौड़, विकास कार्यों और कचरा प्रबंधन की हकीकत परखी

Date:

--Advertisement--

जिला हमीरपुर की नवनियुक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शनिवार को सुजानपुर उपमंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पंचायतों में चल रहे कार्यों के साथ-साथ ठोस और तरल कचरा प्रबंधन की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की और अधिकारियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ उपायुक्त ग्राम पंचायत लंबरी, पनोह, पटलांदर, टीहरा और दाड़ला के विभिन्न गांवों में पहुंचीं। उन्होंने मौके पर विकास कार्यों की ताजा स्थिति की जानकारी ली और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों से फीडबैक भी प्राप्त किया। कार्यभार संभालने के बाद पहली बार पंचायतों में पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उपायुक्त का स्वागत किया।

दौरे के दौरान गंधर्वा राठौड़ ने पंचवटी पार्कों के निर्माण और मनरेगा कनवर्जेंस के तहत करवाए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पनोह और पटलांदर पंचायतों में कचरे की छंटाई के लिए स्थापित इकाइयों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उपायुक्त ने टीहरा के ऐतिहासिक किले का भी दौरा किया। उन्होंने किले के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी ली और इसके संरक्षण व रखरखाव की मौजूदा व्यवस्थाओं पर अधिकारियों से चर्चा की। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी किशोरी लाल जसवाल, कनिष्ठ अभियंता, तकनीकी सहायक और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।