Kangra: स्वां खड्ड में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, आधी रात को पुलिस-माइनिंग विभाग का छापा, 4 टिप्पर जब्त

Date:

--Advertisement--

पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित स्वां खड्ड में अवैध खनन करने वाले माफिया पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध खनन में लगे चार टिप्परों को मौके से जब्त कर लिया। इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक संसारपुर टैरस थाना प्रभारी संजय शर्मा और माइनिंग अधिकारी अश्वनी कौंडल के नेतृत्व में टीम ने स्वां खड्ड में दबिश दी। उस समय खड्ड में अवैध खनन जोरों पर चल रहा था। पुलिस को देखते ही टिप्पर चालक वाहनों को लेकर पंजाब की ओर भागने लगे, लेकिन मुस्तैदी दिखाते हुए टीम ने घेराबंदी कर चारों टिप्परों को पकड़ लिया और उनके चालान काटे।

माइनिंग नोडल इंस्पेक्टर देहरा अश्वनी कौंडल ने बताया कि यह कार्रवाई जिला खनन अधिकारी राजीव कालिया के निर्देशों पर की गई है। पकड़े गए वाहनों पर माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब से हिमाचल में अवैध खनन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे रास्तों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही राजस्व विभाग के सहयोग से जेसीबी मशीन द्वारा इन रास्तों को पूरी तरह बंद किया जाएगा।

स्थानीय निवासियों नीरज, साहिल, राकेश, सुनील और विनय ने स्वां खड्ड में दिन-रात हो रहे अवैध खनन पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि लगातार कार्रवाइयों के बावजूद खनन माफिया के हौसले कम नहीं हो रहे थे, लेकिन इस कार्रवाई से उनमें डर का माहौल बना है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।