Kangra: वज़ीर एकेडमिक इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक समारोह और पारितोषिक वितरण, मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान

Date:

--Advertisement--

उप तहसील कोटला के अंतर्गत वज़ीर एकेडमिक इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज जैरी ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद स्कूल की प्रधानाचार्य दीपिका गुलेरिया और स्टाफ सदस्यों ने विशेष अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

प्रधानाचार्य दीपिका गुलेरिया ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूल का उद्देश्य केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वागत गीत के साथ श्रीकृष्ण हरे मुरारी, मैं निकला गड्डी लेके और तेरा मेरा लग्न जैसे गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पंजाबी भांगड़ा, हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी गीतों पर बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

समारोह में शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विशेष अतिथि राज जैरी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज को सही दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन राजेंद्र सिंह गुलेरिया, प्रधानाचार्य दीपिका गुलेरिया, एमडी अखिलेंद्र सिंह गुलेरिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।