Himachal: पंजाब सरकार की कार्रवाई पर सांसद राजीव भारद्वाज का तीखा हमला, बोले– प्रेस की आज़ादी से समझौता नहीं

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में कांगड़ा-चम्बा लोकसभा सीट से सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने पंजाब सरकार द्वारा पंजाब केसरी मीडिया समूह के खिलाफ की गई कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे प्रैस की आज़ादी पर सीधा हमला बताते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की।

सांसद डॉ. भारद्वाज ने कहा कि स्वतंत्र पत्रकारिता किसी भी स्वस्थ लोकतंत्र की रीढ़ होती है और इसे दबाने या कुचलने का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं किया जा सकता। पंजाब सरकार के रवैये पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि देश में न तो आपातकाल जैसी सोच के लिए कोई जगह है और न ही सत्ता के अहंकार को बर्दाश्त किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उसकी आवाज दबाना तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। डॉ. भारद्वाज ने चेतावनी देते हुए कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ऐसी दमनकारी प्रवृत्तियों का हर स्तर पर पुरजोर विरोध किया जाएगा। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रैस की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए वे हर संभव कदम उठाते रहेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।

Kangra: रजोल से अंसुई तक सड़क 10 से 25 सितंबर तक बंद, सीमेंट कंक्रीट का काम बना वजह; जानें वैकल्पिक रास्ता

सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट कार्य के चलते रजोल से अंसुई, चड़ी मार्ग 10 से 25 सितंबर 2026 तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अंसुई के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध रहेगा।

कुल्लू में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का सितंबर शेड्यूल जारी, जानें किस दिन कहां होगा टेस्ट

कुल्लू जिले में सितंबर 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरटीओ कुल्लू, आरएलए कुल्लू, मनाली, बंजार, उदयपुर और केलांग में अलग-अलग तारीखों पर टेस्ट और पासिंग आयोजित होगी।