Himachal: पंजाब सरकार की कार्रवाई पर BJP का बड़ा हमला, त्रिलोक कपूर बोले– मीडिया की आवाज दबाने की कोशि

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने पंजाब केसरी मीडिया समूह के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा की गई कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला बताया और कहा कि ऐसी कार्रवाइयां लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करती हैं।

त्रिलोक कपूर ने कहा कि पंजाब सरकार की यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था के दायरे में नहीं आती, बल्कि सत्ता के दुरुपयोग का साफ उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि निष्पक्ष और सच दिखाने वाली पत्रकारिता को डराने और उसकी आवाज दबाने की नीयत से यह कदम उठाया गया है।

भाजपा प्रवक्ता ने पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र का गला घोंटने की किसी भी कोशिश पर चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रैस की आजादी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए भाजपा सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।

Kangra: रजोल से अंसुई तक सड़क 10 से 25 सितंबर तक बंद, सीमेंट कंक्रीट का काम बना वजह; जानें वैकल्पिक रास्ता

सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट कार्य के चलते रजोल से अंसुई, चड़ी मार्ग 10 से 25 सितंबर 2026 तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अंसुई के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध रहेगा।

कुल्लू में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का सितंबर शेड्यूल जारी, जानें किस दिन कहां होगा टेस्ट

कुल्लू जिले में सितंबर 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरटीओ कुल्लू, आरएलए कुल्लू, मनाली, बंजार, उदयपुर और केलांग में अलग-अलग तारीखों पर टेस्ट और पासिंग आयोजित होगी।