Himachal: मीडिया पर कार्रवाई से लोकतंत्र खतरे में! पंजाब सरकार पर भड़के BJP विधायक राकेश जम्वाल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और सुंदरनगर से विधायक राकेश जम्वाल ने पंजाब सरकार द्वारा मीडिया संस्थानों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने इसे सिर्फ पत्रकारिता पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र को कमजोर करने की एक सोची-समझी साजिश करार दिया है।

राकेश जम्वाल ने जारी बयान में पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के रवैये की तीखी निंदा की। उन्होंने कहा कि सरकार की यह कार्रवाई केवल पत्रकारों को डराने-धमकाने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वतंत्र और सच बोलने वाली आवाजों को दबाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश का मीडिया चुप हो गया, उस दिन लोकतंत्र की सांसें थम जाएंगी।

भाजपा विधायक ने पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए साफ कहा कि भारतीय जनता पार्टी मीडिया की आजादी यानी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर किसी भी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब सरकार ने अपना दमनकारी रवैया नहीं बदला, तो भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से इसका करारा जवाब देगी।

राकेश जम्वाल ने तंज कसते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि जो सरकारें सच दिखाने वाली पत्रकारिता से डरती हैं, वे ज्यादा दिन तक सत्ता में नहीं टिक पातीं। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और अंततः ऐसी सोच रखने वाली ताकतों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रजोल से अंसुई तक सड़क 10 से 25 सितंबर तक बंद, सीमेंट कंक्रीट का काम बना वजह; जानें वैकल्पिक रास्ता

सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट कार्य के चलते रजोल से अंसुई, चड़ी मार्ग 10 से 25 सितंबर 2026 तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अंसुई के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध रहेगा।

कुल्लू में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का सितंबर शेड्यूल जारी, जानें किस दिन कहां होगा टेस्ट

कुल्लू जिले में सितंबर 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरटीओ कुल्लू, आरएलए कुल्लू, मनाली, बंजार, उदयपुर और केलांग में अलग-अलग तारीखों पर टेस्ट और पासिंग आयोजित होगी।

Kangra: रैत स्कूल की PTM में 350 से अधिक अभिभावक पहुंचे, अनुशासन और मोबाइल फोन को लेकर जीरो टॉलरेंस; HPV वैक्सीनेशन पर भी दी...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में PTM और ‘शिक्षा संवाद’ का आयोजन हुआ, जिसमें 350 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के अनुशासन, मोबाइल फोन के इस्तेमाल, छात्रवृत्ति योजनाओं और शैक्षणिक प्रदर्शन पर चर्चा हुई। इस दौरान HPV वैक्सीनेशन को लेकर भी अभिभावकों को जागरूक किया गया।

कुल्लू में RTA की 11 सितंबर की बैठक स्थगित, जानें अब कब होगी बैठक

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कुल्लू की 11 सितंबर 2026 को होने वाली बैठक प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। बैठक की नई तारीख के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।