Himachal: प्रेस की आज़ादी पर हमला! पंजाब केसरी मुद्दे पर AAP सरकार पर बरसे पूर्व CM प्रेम कुमार धूमल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर प्रेस की आज़ादी को कुचलने का गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने पंजाब केसरी समूह के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की तुलना आपातकाल के दौर से करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।

प्रो. धूमल ने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि आपातकाल के समय कांग्रेस सरकार ने भी पंजाब केसरी समूह को निशाना बनाया था। उन्होंने बताया कि उस दौर में बदले की भावना से अखबार के दफ्तर की बिजली तक काट दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद पंजाब केसरी ने हार नहीं मानी और ट्रैक्टर चलाकर अखबार छापने का काम जारी रखा। उन्होंने कहा कि यही कारण था कि आपातकाल के बाद कांग्रेस को सत्ता से बाहर होना पड़ा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जो आम आदमी पार्टी खुद को लोकतंत्र का रक्षक बताती थी, आज वह कांग्रेस के उसी रास्ते पर चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आप’ सरकार मीडिया की आवाज दबाने के मामले में कांग्रेस से भी आगे निकल चुकी है। पंजाब केसरी की बिजली काटने के साथ-साथ उनके जनरेटर तक सील करना सरकार की लोकतंत्र विरोधी और निरंकुश सोच को दर्शाता है।

प्रो. धूमल ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि इतिहास गवाह है कि ऐसी तानाशाही प्रवृत्ति वाली सरकारों को अंततः अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ता है। उन्होंने दावा किया कि मीडिया की आवाज दबाने और इस तरह की कार्रवाइयों के कारण आम आदमी पार्टी को भी जल्द ही सत्ता से बेदखल होना पड़ेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।

Kangra: रजोल से अंसुई तक सड़क 10 से 25 सितंबर तक बंद, सीमेंट कंक्रीट का काम बना वजह; जानें वैकल्पिक रास्ता

सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट कार्य के चलते रजोल से अंसुई, चड़ी मार्ग 10 से 25 सितंबर 2026 तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अंसुई के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध रहेगा।

कुल्लू में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का सितंबर शेड्यूल जारी, जानें किस दिन कहां होगा टेस्ट

कुल्लू जिले में सितंबर 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरटीओ कुल्लू, आरएलए कुल्लू, मनाली, बंजार, उदयपुर और केलांग में अलग-अलग तारीखों पर टेस्ट और पासिंग आयोजित होगी।