Kangra: पुराना कांगड़ा को बड़ी सौगात: KCC बैंक का ATM शुरू, रोज़ाना 5 हजार लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

Date:

--Advertisement--

पुराना कांगड़ा में अब बैंकिंग सेवाएं और आसान हो गई हैं। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (KCC बैंक) के नए एटीएम का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। एटीएम का उद्घाटन एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से पुराना कांगड़ा और आसपास के क्षेत्रों की करीब पांच हजार की आबादी को रोज़ाना सीधा लाभ मिलेगा।

अजय वर्मा ने स्थानीय लोगों, सरकारी और गैर-सरकारी कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने अधिकतर बैंकिंग लेनदेन केसीसी बैंक के माध्यम से करें। उन्होंने यह भी बताया कि पुराना कांगड़ा में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से वन विभाग का विश्राम गृह बनकर तैयार हो चुका है, जिसका शुभारंभ जल्द किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो एचआरटीसी बस रूट भी शुरू किए गए हैं।

इस मौके पर केसीसी बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर जफर इकबाल ने कहा कि भले ही बाजार में कई निजी और राष्ट्रीयकृत बैंक मौजूद हों, लेकिन सहकारी बैंकों की कार्यप्रणाली अलग और जनहित पर आधारित होती है। उन्होंने बताया कि एटीएम के माध्यम से अब लोगों को 24 घंटे नकद लेनदेन की सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों से सैलरी अकाउंट केसीसी बैंक में खुलवाने की अपील की।

कार्यक्रम में बैंक के जोनल मैनेजर जेआर शर्मा, डीएम एचआरटीसी पंकज चड्डा, बैंक मैनेजर रेणुका, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुमन वर्मा, सुषमा वर्मा, पार्षद अनिल, सीनियर सिटीजन फोरम के अशोक तिवारी, मुलख राज, हरिमोहन महाजन, शिव शर्मा, रमेश असित, अश्वनी बत्तरा, शम्मी, प्रताप वर्मा, अनुराधा सहित विभिन्न महिला मंडलों के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।