Hamirpur: सैनिक स्कूल सुजानपुर में अचानक लगी आग, तीसरी मंजिल में रखा सामान जलकर राख

Date:

--Advertisement--

मंगलवार दोपहर करीब 1:20 बजे सैनिक स्कूल सुजानपुर के भवन की तीसरी मंजिल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग चौकी सुजानपुर के इंचार्ज राकेश कुमार, पुलिस थाना सुजानपुर के प्रभारी राकेश धीमान, पुलिस कर्मी और होमगार्ड जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। राहत की बात यह रही कि इन दिनों स्कूल में छात्रों की छुट्टियां चल रही हैं, अन्यथा यह घटना एक बड़े हादसे में बदल सकती थी।

आग लगने से भवन की तीसरी मंजिल पर रखा फर्नीचर पूरी तरह जल गया, वहीं एनसीसी स्टोर रूम में कैडेट्स की वर्दियां, जूते, बेल्ट और अन्य सामान भी आग की चपेट में आकर राख हो गया। आग की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय हमीरपुर, नादौन और जयसिंहपुर से भी अग्निशमन विभाग के वाहन मौके पर बुलाए गए। फायर ब्रिगेड की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अग्निशमन विभाग चौकी सुजानपुर के इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि तीसरी मंजिल पर वेल्डिंग के जरिए मरम्मत का काम चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से आग भड़क गई, जिससे भारी नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस और होमगार्ड जवानों की मदद से स्कूल की कंप्यूटर लैब को आग की चपेट में आने से सुरक्षित बचा लिया गया।

सुजानपुर का प्रशासनिक कार्यभार देख रहे लेफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र कुमार ने बताया कि आग लगते ही उन्होंने तुरंत अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने भी पुष्टि की कि तीसरी मंजिल में रखा फर्नीचर और एनसीसी स्टोर रूम का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नशा मुक्त हिमाचल अभियान में नूरपुर पुलिस की बड़ी सफलता! घर में छिपाकर रखी 151.9 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस ने ‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत डमटाल के बाईं अटारियां गांव में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 151.9 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे ड्रग सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Kangra: कांगड़ा में चोरों का बढ़ता आतंक! बड़ोह के बाद अब नगरोटा के कई गांव निशाने पर, रातभर पहरा देने को मजबूर हुए लोग

कांगड़ा जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बड़ोह के बाद अब नगरोटा क्षेत्र के कई गांवों में भी चोरी और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीण रातभर पहरा देने को मजबूर हैं और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग कर रहे हैं।

Kangra: गगल एयरपोर्ट के पास बड़ा हादसा टला! ट्रायल के दौरान ड्राइविंग स्कूल की गाड़ी पर गिरा विशाल पत्थर, अधूरी सुरक्षा दीवार पर उठे...

गगल एयरपोर्ट के पास बनोई में ट्रायल के दौरान ड्राइविंग स्कूल की गाड़ी पर पहाड़ी से विशाल पत्थर गिर गया। वाहन क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने अधूरी सुरक्षा दीवार को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।

हिमाचल में सियासी भूचाल! भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर विजिलेंस की FIR, 10 साल की संपत्तियों की होगी जांच

हिमाचल प्रदेश विजिलेंस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर 2013 से 2023 के बीच अर्जित संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के बाद सुधीर शर्मा ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।